{"_id":"62b0895efa30297b0a760418","slug":"three-people-sued-for-dowry-harassment-roorkee-news-drn415087752","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज मांगने, बंधक बनाकर रखने और हत्या के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज मांगने, बंधक बनाकर रखने और हत्या के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज में कार लाने का दबाव बनाने, हत्या का प्रयास और बंधक बनाकर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। महिला हेल्पलाइन के आदेश पर पुलिस ने एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शबीना निवासी मोहल्ला किला ने तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी ज्वालापुर निवासी कुर्बान के साथ वर्ष 2020 में मुस्लिम रीति रिवाज से हुई थी। पीड़िता के पति के पहले से ही किसी दूसरी महिला के साथ संबंध थे। जब भी वह विरोध करती उसे पीटा जाता। इसके बाद विवाहिता के परिवार से दहेज की मांग की जाने लगी। इसपर ससुराल पक्ष को करीब एक लाख रुपये दिए गए। इसके बाद पति कार देने की मांग करने लगा।
आरोप है कि 23 जनवरी 2022 को ससुराल पक्ष ने दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या की कोशिश की। चीख सुनकर आसपास के लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद आरोपियों ने विवाहिता को एक कमरे में बंद कर दिया और उसे किसी से मिलने नहीं दिया गया। किसी तरह 30 जनवरी को उसने अपने मायके वालों को सूचना दी।
विज्ञापन
इसके बाद मायके पक्ष के लोग उसे लेकर मंगलौर आ गए और महिला हेल्पलाइन में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि महिला हेल्पलाइन के आदेश पर नामजद किए गए पति कुर्बान, देवर जुल्फान और ननद जोयरा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।