{"_id":"61d9a4de5609ff5b6b7a1ed2","slug":"three-friends-arrested-in-murder-of-e-rickshaw-driver-roorkee-news-drn401111963","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा चालक की हत्या में तीन दोस्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा चालक की हत्या में तीन दोस्त गिरफ्तार
विज्ञापन
रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक की हत्या के आरोपी।
- फोटो : ROORKEE
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ई-रिक्शा चालक की हत्या में फरार चल रहे तीन दोस्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस इस मामले में एक आरोपी को पहले ही भेज चुकी है।
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित मिलाप नगर ढंडेरा निवासी ई-रिक्शा चालक सोनी को 20 दिसंबर को परिचितों ने फोन कर बुचड़ी फाटक पर बुलाया था। मौके पर मौजूद अली, जग्गा, मोनू और अंकित से सोनी की लेनदेन को लेकर कहासुनी हो गई थी। चारों ने सोनी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर लहूलुहान कर दिया था और भाग गए थे। परिजनों ने सोनी को ऋषिकेश एम्स में भर्ती कराया था। सोनी की पत्नी कुसुम की तहरीर पर पुलिस ने अली, जग्गा और एक अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया था। साथ ही राशिद उर्फ अली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। उपचार के दौरान सोनी ने मोनू और अंकित के नाम परिजनों को बताए थे। करीब एक सप्ताह बाद सोनी की मौत हो गई थी। नाराज परिजनों ने लक्सर-रुड़की मार्ग पर जाम लगाया था।
पुलिस ने मामले में चारों के खिलाफ हत्या और एससी-एसटी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि जगदीप उर्फ जग्गा निवासी मिलाप नगर, मोनू गुप्ता निवासी शिव गली ढंडेरा और अंकित उर्फ हाजी निवासी गोल भट्ठा को गिरफ्तार किया है। उनके पास से वारदात में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है। तीनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी देवेंद्र सिंह चौहान, एसआई रणजीत खनेड़ा, मनोज कुमार, भीम दत्त, दीपेंद्र, अमित राणा और अनिल शर्मा शामिल रहे।