फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   This time sisters will tie rakhi to brother in Gajakesari yoga

इस बार गजकेसरी योग में भाई को राखी बांधेंगी बहनें

Fri, 20 Aug 2021 11:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
This time sisters will tie rakhi to brother in Gajakesari yoga
रुड़की। आगामी 22 अगस्त को रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनें इस बार गजकेसरी योग में अपने भाई को राखी बांधेंगी। खास बात यह है कि इस बार धनिष्ठा नक्षत्र और शोभन योग भी रहने से त्योहार कुछ खास हो जाएगा। त्योहार भद्रा से मुक्त रहने के चलते बहनें दिनभर में किसी भी समय भाई को राखी बांध सकती हैं।
विज्ञापन

भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन त्योहार इस बार 22 अगस्त को है। इस बार रक्षाबंधन पर सैकड़ों साल बाद गजकेसरी योग बन रहा है। श्री सरस्वती मंदिर के आचार्य राकेश कुमार शुक्ल ने बताया कि इस बार रक्षाबंधन का त्योहार भद्रा से मुक्त रहेगा। ऐसे में बहनें पूरा दिन भाइयों के हाथ में राखी बांध सकती हैं। वहीं इस बार गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग बन रहा है। इस योग में सुख की प्राप्ति होती है। राखी बांधने के बाद बहन अपने भाई के लिए जो मन्नत मांगती हैं, वह पूरी जरूर होती है। उन्होंने बताया कि जब किसी की कुंडली में चंद्रमा और गुरु एक दूसरे की तरफ दृष्टि कर बैठते हैं तो गजकेसरी योग बनता है। बताया कि इस बार पूर्णिमा तिथि 21 अगस्त शाम सात बजे से शुरू होकर अगले दिन शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगी। ऐसे में बहनें दिनभर अपने भाई को राखी बांध सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed