फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Thieves blew jewelery worth lakhs from two houses

मानकपुर में दो घरों से चोरों ने उड़ाया लाखों का माल

Sun, 07 Nov 2021 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 08:18 PM IST
विज्ञापन
Thieves blew jewelery worth lakhs from two houses
झबरेड़ा क्षेत्र के मानकपुर गांव में हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : ROORKEE
मानकपुर गांव में चोरों ने दो घरों को निशाना बनाते हुए लाखों के जेवर और हजारों की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। दोनों ही परिवारों को चोरों की भनक नहीं लग पाई। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली। दोनों परिवारों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

झबरेड़ा थाना क्षेत्र के मानकपुर आदमपुर गांव निवासी फुलेंद्र सिंह शनिवार की रात परिवार के साथ घर में सो रहे थे। रात में किसी समय चोर छत के सहारे घर के अंदर आ घुसे। चोरों ने एक कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर दो लाख की कीमत के जेवर और हजारों की नकदी चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने गांव के ही केहर सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर मकान की छत के सहारे घर के अंदर घुस गए और अलमारी का ताला तोड़कर दो हजार की नकदी, जेवर और कपड़े चोरी कर ले गए। इस बीच दोनों परिवारों के लोगों को चोरों के घुसने की भनक तक नहीं लग पाई। रविवार की सुबह जागने पर परिवार के लोगों को चोरी का पता चला। उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। साथ ही आसपास जंगल में सामान की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। एसओ विनोद थपलियाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed