फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   thief trying to burgalary in retired army personal's house

रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर दिनदहाड़े चोरी का प्रयास

Wed, 10 Feb 2016 10:42 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Wed, 10 Feb 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन

शहर में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि दिनदहाड़े चोरियों की फिराक में हैं। शहर की कर्नल एन्कलेव कॉलोनी में बुधवार को ऐसा ही मामला सामने आया। एक चोर ने रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर पर ताला तोडने का प्रयास किया। आस पास के लोगों के शोर मचाने पर वह भाग निकला।

विज्ञापन


शहर में सर्दियों के सीजन में चोरों ने जमकर आतंक मचाया। कई शोरूम दुकानों के अलावा घरों और बाहर खड़े वाहनों पर भी हाथ साफ किया। पुलिस चौकी के पास खड़ी पार्षद दिनेश शर्मा की कार तक चोरों ने नहीं छोड़ी।
विज्ञापन


चोरी की अधिकांश घटनाओं का खुलासा नहीं हो पाया है। बुधवार की सुबह सुबह रिटायर्ड सैन्यकर्मी दिनेश डिमरी घर पर ताला लगाकर किसी काम से बाहर गए थे। इसी बीच एक युवक वहां पहुंचा और ताला तोड़ने का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आस पास के लोगों ने उसे देखकर शोर मचाया तो युवक भाग निकला। रिटायर्ड सैन्यकर्मी के घर पहुंचने पर पड़ोसियों ने पूरा माजरा बताया। जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी योगेन्द्र पाल सिंह भदौरिया ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed