फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News Firing was done on mining businessman due to rivalry in mining work

Roorkee: खनन के काम में रंजिश को लेकर हुई थी खनन कारोबारियों पर फायरिंग, नौ लोगों पर दर्ज किया केस

Tue, 22 Oct 2024 04:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Tue, 22 Oct 2024 04:41 PM IST
सार

गुलाम साबिर निवासी शांतरशाह, थाना बहादराबाद ने तहरीर देकर बताया कि उनका गाधारोणा में मिट्टी का खनन चल रहा है। कुछ लोग खनन के काम को लेकर उनसे लगातार रंजिश रखते आ रहे हैं।

विज्ञापन
Roorkee News Firing was done on mining businessman due to rivalry in mining work
- फोटो : पीटीआई

विस्तार

खनन कारोबारियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, खनन के काम को लेकर चली आ रही रंजिश में हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर नौ लोगों पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, पुलिस गोली लगने से घायल हुए युवक के भी बयान दर्ज करने की तैयारी कर रही है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली को गुलाम साबिर निवासी शांतरशाह, थाना बहादराबाद ने तहरीर देकर बताया कि उनका गाधारोणा में मिट्टी का खनन चल रहा है। कुछ लोग खनन के काम को लेकर उनसे लगातार रंजिश रखते आ रहे हैं।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि उक्त लोग उनके काम की कई बार शिकायत भी कर चुके हैं। आरोप लगाया कि रविवार शाम वह अपने भाई के साथ खनन में चल रहे डंपरों को देखने के लिए नगला इमरती अंडरपास पर आए थे। इस बीच बाइक सवार बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Roorkee News: अज्ञात वाहन की लापरवाही से बाइक सवार की मौत

किसी तरह उन्होंने भागकर जान बचाई जबकि कई गाेलियां उनकी कार में भी लगी है। एक गोली राहगीर वारिश निवासी गाधारोणा, मंगलौर को जा लगी। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरिफ, हसनु निवासी लंढौरा, आजम निवासी थिथौला, मंगलौर, सनव्वर निवासी बढ़ेड़ी, थाना बहादराबाद, मुर्सलीन निवासी एक्कड़, थाना पथरी, सर्रु, शराफत, छोटा और एक अज्ञात निवासी भुक्कनपुर गाधारोणा, मंगलौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed