{"_id":"58ac6e554f1c1b0853b242a6","slug":"there-are-28-centers-cane-procurement","type":"story","status":"publish","title_hn":"28 केंद्रों पर नहीं हो रही गन्ना खरीद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
28 केंद्रों पर नहीं हो रही गन्ना खरीद
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 21 Feb 2017 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुगर मिलों में गन्ना खरीद केंद्र आवंटित कराने के लिए मारामारी रहती है, लेकिन अब आलम यह है कि शुगर मिलों की ओर से 28 केंद्रों पर गन्ना नहीं खरीदा जा रहा है। गंभीर बात तो यह है कि गन्ना खरीद केंद्र नहीं खोलने के संबंध में मिल प्रबंधन समिति सचिव के नोटिस के जवाब भी नहीं दे रहे हैं।
शुगर मिलों को अधिक से अधिक गन्ना आपूर्ति कराने के लिए मिल प्रबंधकों में खरीद केंद्र आवंटित को लेकर मारामारी रहती है। मिल एक- दूसरे के केंद्र काटकर भी लेने में कोई गुरेज नहीं करते हैं। मिलों का पेराई सत्र शुरू होने से पहले ही मिलों को गन्ना विभाग की ओर से देहात क्षेत्रों से किसानों का गन्ना खरीदने के लिए आवंटित भी कर दिए जाते हैं, लेकिन अब शुगर मिलों का पेराई सत्र अपनी समाप्ति की तरफ बढ़ने लगा है, पर इकबालपुर के 20, उत्तम के पांच और डोईवाला शुगर मिल के तीन केंद्रों समेत 28 केंद्रों को आज तक संचालित ही नहीं किया गया है। इन खरीद केंद्रों पर गन्ना नहीं खरीदा गया है। इससे किसानों को दूर-दराज या फिर मिल में आकर गन्ना बेचना पड़ रहा है। मिलों की मनमानी की हद तो यह है कि वह क्रय केंद्र नहीं खोले जाने के संबंध में गन्ना विकास समिति इकबालपुर के सचिव प्रदीप कुमार वर्मा की ओर से भेजे गए नोटिसों के जवाब भी नहीं दे रहे हैं।
ये हैं शुगर मिल के बंद पड़े केंद्र
इकबालपुर शुगर मिल के कोटवाल ब, बहबलपुर ब, सिकंदपुर ब, खेड़ी शिकोहपुर, डाडापट्टी, डाडाफरकपुर ब, इब्राहिमपुर ब, अमानतगढ़ ब, जैनपुर, जौरासी जबदरदस्तपुर ब, शेरपुर ब, पिरान कलियर अ, इमलीखेड़ा ब, बोड़ाहेड़ी अ, मरगूबपुर अ, बुधवाशहीद ब, बहबलपुर स, सोहलपुर, माजरी स, झिड़ियानग्रांट एवं उत्तम शुगर मिल के भगवानपुर चंदनपुर ब, लंढौरा ब, नगला इमरती ब, ढंडेरा दौलतपुर तथा डोईवाला के मोहम्मदपुद पांडा, हद्दीवाला एवं रांघडवाला ब खरीद केंद्र बंद पड़े हैं।
विज्ञापन
गन्ना खरीद बंद होने से किसानों को परेशानी हो रही है। मिलों की ओर से इस बारे में कोई जवाब नहीं दिया जा रहा है। अब मिलों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
प्रदीप कुमार वर्मा, सचिव, इकबालपुर गन्ना विकास समिति