{"_id":"58c429a14f1c1b1b34dc3f2f","slug":"theft-of-thousands-of-iit-retired-employees-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईआईटी के रिटायर्ड कर्मचारी के घर हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईआईटी के रिटायर्ड कर्मचारी के घर हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sat, 11 Mar 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक ममता राकेश और आईबी अफसर के घर हुई चोरी का पुलिस अभी खुलासा भी नहीं कर पाई और चोरों ने एक और चोरी की घटना को अंजाम दे दिया है। चोरों ने इस बार आईआईटी रुड़की के एक रिटायर्ड कर्मचारी के घर को निशाना बनाया है। चोरों ने घर से हजारों की नकदी और जेवरात चोरी कर लिए । चोरी के लिए घर में लगे 20 ताले और कुंडे तोड़े गए हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली रुड़की अंतर्गत 518/54 सिविल लाइंस में आईआईटी रुड़की के रिटायर्ड कर्मचारी अशोक कुमार सिंह का मकान है। उनके इस मकान के बराबर में ही उनका 517/54 का दूसरा मकान है। इस मकान में ताला लगा हुआ था। जबकि वह बराबर वाले मकान में परिवार सहित सो रहे थे। रात को किसी समय चोरों ने मकान के मुख्य गेट से लेकर अंदर के सभी कमरों और स्टोर आदि के ताले और कुंडे तोड़ दिये। साथ ही पूरे घर का सामान खंगाल डाला। चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर मौके से फरार हो गए। चोरी की जानकारी शनिवार सुबह उस समय हुई जब अशोक कुमार सिंह सोकर उठे और बराबर में स्थित अपने दूसरे घर में जाने लगे। गेट का ताला टूटा देखकर वह घबरा गए। इसके बाद वह घर के भीतर गए। तो वहां भी सभी कमरों, स्टोर और रसोई आदि के ताले टूटे पड़े थे। साथ ही सारा सामान बिखरा पड़ा था।
अशोक कुमार सिंह ने तुरंत ही मामले की जानकारी कोतवाली रुड़की पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चोर गैस सिलेंडर, मिक्चर जूसर, 30 हजार रुपये के जेवरात और दस हजार रुपये की नकदी अपने साथ ले गए हैं। अशोक कुमार सिंह ने बताया कि चोरों घर में लगे 20 ताले और कुंडे तोड़े हैं। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि पांच मार्च को चोरों ने रामनगर स्थित भगवानपुर विधायक ममता राकेश और गणेशपुर निवासी एक आईबी अफसर के घर भी चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। अभी तक इन दोनों चोरी के मामले में पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
कहीं एक ही गिरोह तो नहीं दे रहा वारदात को अंजाम
भगवानपुर विधायक ममता राकेश और गणेशपुर निवासी आईबी अफसर के घर हुई चोरी एक अंदाज में हुई है। उसी तरह से चोरों ने आईआईटी के सेवानिवृत्त कर्मचारी अशोक कुमार सिंह के घर में चोरी की है। इन तीनों चोरियों में एक बात समान है कि तीनों चोरियां बंद घर में हुई है। यानी बाहर ताले देखने के बाद चोरों ने चोरी के लिए घर चुना। चोरों ने कीमती सामान चोरी करने के साथ भारी सामान भी चोरी किया है। तीनों घरों से गैस सिलेंडर भी चोरी हुआ है। कुछ और बातें भी समान है। जिससे आशंका है कि तीनों चोरियों को अंजाम देने वाला गिरोह एक ही है। सिलेंडर आदि भारी सामान चोरी कर ले जाने का मतलब है कि चोर किसी चौपहिया वाहन का इस्तेमाल करते होंगे।