{"_id":"5827610d4f1c1ba16fb3b192","slug":"theft-in-closed-house","type":"story","status":"publish","title_hn":" बंद घर से हजारों का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद घर से हजारों का सामान चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Sun, 13 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर हजारों का सामान चोरी कर लिया। चोरी की जानकारी उस समय हुई जब घर के लोग वापस आए। चोर घर के बर्तन और सोने-चांदी के जेवरात चुरा ले गए । पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कोतवाली रुड़की अंतर्गत इस्लाम नगर निवासी लियाकत परिवार सहित बाहर गया हुआ था। चोरों ने दरवाजे पर लगे ताले को तोड़कर कीमती बर्तन, सोने-चांदी के जेवरात आदि चोरी कर लिए । चोरी की जानकारी शुक्रवार की शाम को उस समय हुई जब परिवार के लोग वापस घर आए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि चोरी की छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन