फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The team reached the hospital and took stock of the arrangements

Roorkee News: अस्पताल पहुंची टीम ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

Thu, 08 Jan 2026 12:21 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The team reached the hospital and took stock of the arrangements
अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंचीटिहरी जिले से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम। स्वयं
स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और अस्पताल की व्यवस्थाओं का आकलन करने के उद्देश्य से टिहरी से एक निरीक्षण टीम सिविल अस्पताल रुड़की पहुंची। टीम ने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता जांचने के लिए ओपीडी, वार्ड ट्रामा सेंटर और ओटी सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण करते हुए उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान टीम ने महिला एवं पुरुष वार्ड, प्रसव कक्ष, लैब, दवा वितरण केंद्र और साफ-सफाई की स्थिति को बारीकी से परखा। इस दौरान मरीजों से बातचीत कर उन्हें मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी भी ली गई। टीम के सदस्यों ने अस्पताल में तैनात चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों से कार्यप्रणाली, स्टाफ की उपलब्धता पर भी चर्चा की।
विज्ञापन


टीम ने अस्पताल प्रबंधक को रंग-पुताई एवं साफ-सफाई के निर्देश दिए। वहीं कई व्यवस्थाओं की सराहना भी की गई। टिहरी जनपद के गुणवत्ता प्रबंधन सलाहकार जयदीप ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप मरीजों को बेहतर और समयबद्ध स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




निरीक्षण के बाद अस्पताल प्रशासन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और भविष्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। निरीक्षण के बाद टीम की ओर से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर रिपोर्ट तैयार कर स्वास्थ्य विभाग देहरादून को भेजी जाएगी। टीम में टिहरी जिला अस्पताल प्रबंधक गरिमा, टिहरी सीएचओ रोहित वर्मा, सीएमएस एके मिश्रा, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मनोज नवानी, प्रबंधक अंकित राणा सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed