फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The rain grew chill, mercury dropped five degrees

बारिश से बढ़ी ठिठुरन, पांच डिग्री गिरा पारा

Sun, 08 Jan 2017 12:14 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की Updated Sun, 08 Jan 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
The rain grew chill, mercury dropped five degrees
बढ़ी ठंड - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो

रुड़की। मौसम की बेरुखी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार शाम से शुरू हुई बारिश का सिलसिला शनिवार देर शाम तक रुक-रुक कर जारी रहा। जिसके चलते अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ठंड के चलते बाजारों की रौनक गायब रही। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। शाम ढलते ही लोग घरों में कैद हो गए।

विज्ञापन


शुक्रवार शाम करीब सात बजे बारिश शुरू हुई। सुबह आठ बजे बारिश बंद हुई लेकिन, उसके बाद भी बादल छाए रहे और रुक-रुक कर दिनभर बारिश होती रही। 48 घंटे में करीब 12 एमएम बारिश रिकार्ड की गई। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शनिवार को यह पांच डिग्री गिरकर 14 डिग्री पर पहुंच गया। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री गिरावट दर्ज की गई। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


दो सप्ताह कड़ाके की ठंड झेलने को रहें तैयार
रुड़की। अगले दो सप्ताह तक हाड़ कंपा देने वाली ठंड के लिए तैयार रहिए। पहाड़ी क्षेत्रों में खराब मौसम के चलते आने वाले दिन सर्द भरे होंगे। जनवरी के अंत में थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। बादल छंटने के बाद ठंड में और इजाफा होगा। आईआईटी के मौसम वैज्ञानिक प्रो. एसके त्रिपाठी ने बताया कि जिस तरह से मौसम का रुख देखने को मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे इस माह के दूसरे और तीसरे सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है। जनवरी के अंत में राहत मिलेगी। हालांकि फरवरी में भी ठंड बरकरार रहेगी। उन्होंने बताया कश्मीर और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में पड़ रही ठंड का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिलेगा। अभी न्यूनतम तापमान नौ डिग्री है। दो-तीन दिन में यह तीन डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। आज रविवार को भी बारिश जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed