{"_id":"58bc3fe54f1c1be25ee7e527","slug":"the-raid-on-the-factory-bullies","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री पर बदमाशों का धावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री पर बदमाशों का धावा
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Sun, 05 Mar 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हथियारबंद बदमाशों ने शनिवार देर रात एक फैक्ट्री में धावा बोल दो कर्मचारियों को तमंचे के बल पर बंधक बनाकर अंदर बंद कर दिया। नगदी आदि न मिलने पर बदमाश फैक्ट्री परिसर स्थित एक कर्मचारी के घर में घुस गए, लेकिन यहां से भी जब कुछ हाथ नहीं लगा तो उन्होंने कर्मचारी की पत्नी और छोटे-छोटे बच्चों को पीटना शुरू कर दिया। जैसे-तैसे खुद को मुक्त कर कर्मचारियों की सूचना पर फैक्ट्री मालिक ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचा। इसी बीच पुलिस भी पहुुंच गई। सभी ने बदमाशों की काफी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया।
गंगनहर कोतवाली अंतर्गत नन्हेड़ा-माधोपुर मार्ग पर श्री बाला जी इंडस्ट्रीज है। शनिवार रात करीब सवा 11 बजे फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर मेघनाथ और राम सिंह काम कर रहे थे। उसी दौरान दो बदमाश हाथों में तमंचे लिए फैक्ट्री में घुसे और दोनों की पिटाई कर दी। उसके बाद दोनों कर्मियों से कहा गया कि जो कुछ भी है निकाल दो, लेकिन कर्मचारियों ने बताया कि उनके पास तो कुछ भी नहीं है। इस पर बदमाशों ने दोनों कर्मचारियों को बंधक बनाया और फैक्ट्री का शटर गिरा दिया। उसके बाद बदमाश फैक्ट्री में बने एक कमरे में घुस गए। उसमें कर्मचारी मेघनाथ की पत्नी और तीन बच्चे थे।
बदमाशों ने कर्मचारी की पत्नी पर तमंचा तान कर रुपये और जेवरात की मांग की, लेकिन उसने बताया कि घर पर कुछ नहीं है। यह सुनकर बदमाश भड़क गए। उन्होंने महिला और उसके तीन बच्चों से मारपीट कर दी। इतना ही नहीं महिला और बच्चों को पीटते-पीटते खेतों तक ले गए। उसके बाद बदमाश उन्हें धमकी देते हुए खेतों के रास्ते से फरार हो गए। फैक्ट्री मालिक मुशीर अहमद निवासी माधोपुर ने बताया कि कर्मचारी मेघनाथ ने फोन कर उसे बताया कि फैक्ट्री में बदमाश घुस आए हैं। इस पर वह 50-60 ग्रामीणों के साथ फैक्ट्री में पहुंचा। साथ ही मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस और ग्रामीणों ने बदमाशों की तलाश में घंटों कांबिग की, लेकिन कहीं पता नहीं चल पाया। फैक्ट्री स्वामी मुशीर अहमद ने बताया कि मारपीट में कर्मचारी, उसकी पत्नी और बच्चों को चोटें आई हैं। सिविल अस्पताल में उनका मेडिकल कराया गया है। घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है।