{"_id":"6212713a92368b54211d8cdd","slug":"the-race-started-for-admission-in-schools-roorkee-news-drn404576765","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में दाखिलों के लिए भागदौड़ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में दाखिलों के लिए भागदौड़ शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया शैक्षिक सत्र नजदीक आते ही स्कूलों में दाखिलों के लिए भागदौड़ शुरू हो गई है। स्कूलों में अभिभावक बच्चों के एडमिशन के लिए जानकारी जुटाने में लग गए हैं। कुछ स्कूलों में आवेदन जमा होने शुरू हो गए हैं। कुछ स्कूलों में एक मार्च से आवेदन जमा करने की प्रक्रिया शुरू होगी।
मार्च में स्कूलों में परीक्षाएं शुरू हो जाती हैं। इसके बाद स्कूलों में व्यवस्था के तौर पर मई तक परीक्षाएं चलती हैं। मई के अंत तक ग्रीष्मकालीन अवकाश शुरू हो जाते हैं। इसी बीच परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद जून अंत या जुलाई में शैक्षिक सत्र शुरू हो जाता है। वहीं नए शैक्षिक सत्र के लिए स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। खासकर निजी स्कूलों में कक्षा एक से पांच तक के स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावकों ने भागदौड़ शुरू कर दी है। स्कूलों में भी प्रवेश की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हालांकि अभी कुछ स्कूल ऐसे हैं जिनमें एक मार्च से प्रवेश शुरू होंगे। कुछ में अभी से अभिभावकों ने फार्म खरीदने शुरू कर दिए हैं।
अभिभावक दिव्यांश अग्रवाल और मेनका अग्रवाल ने बताया कि बच्चे को कक्षा एक में प्रवेश दिलवाना है। इसके लिए तीन दिन से स्कूल दर स्कूल सुविधाओं व व्यवस्थाओं की जानकारी लेने के लिए वे भटक रहे हैं। कुछ स्कूलों में उनके क्षेत्र के लिए बस सेवा नहीं है तो कुछ में बच्चों के लिए खेलने का मैदान नहीं है। वहीं रामकुमार शर्मा और पंकज सैनी ने बताया कि उन्हें अपने दोनों बच्चों का एडमिशन एक ही स्कूल में कराना है। ऐसा स्कूल तलाश कर रहा हूं जहां हर कक्षा की छुट्टी का एक समय हो। सीबीएसई रुड़की जोन की कोआर्डिनेटर माला चौहान ने बताया कि स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभिभावक पूरी तसल्ली कर ही अपने बच्चे का एडमिशन किसी भी स्कूल में करवाएं।