{"_id":"67c897e3fdf4cac2290f20e6","slug":"the-miscreants-looted-cash-mobile-phone-and-bike-at-gunpoint-roorkee-news-c-5-1-gkp1010-634372-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी, मोबाइल फोन और बाइक लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बदमाशों ने तमंचे के बल पर नकदी, मोबाइल फोन और बाइक लूटी
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलौर। बदमाशों ने तमंचे के बल पर दो युवकों से मारपीट कर उनसे बाइक, मोबाइल फोन व 10 हजार रुपये की नकदी लूट ली। बदमाश वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। लूट की सूचना पर युवकों के परिजन ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक बदमाश को पकड़ लिया। जबकि बदमाश के तीन साथी फरार हो गए। पुलिस ने लूटी गई बाइक बरामद कर ली है। पुलिस ने चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए बदमाश का चालान कर दिया गया है।
कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर निवासी विकास कुमार ने बताया कि वह मंगलवार की देर शाम को रुड़की से लौट रहा था, इसी दौरान वह अपने दोस्त रोहित के घर सामान लेने के लिए चला गया। कुछ देर बाद उसका दोस्त उसे गांव के पास छोड़ने के लिए आया, जैसे ही बाइक सवार युवक मंदिर के पास पहुंचे तो इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे चार बदमाशों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया और उनके साथ मारपीट की। बदमाशों ने तमंचे से आतंकित करते हुए बाइक सवार एक युवक से मोबाइल फोन, 10 हजार की नकदी व बाइक लूटकर भागने लगे। युवकों ने तुरंत ही घटना की जानकारी परिजनों और ग्रामीणों को दी। इस पर परिजन व ग्रामीणों ने घेराबंदी कर बदमाशों की तलाश की। इस दौरान दो बदमाश इकबालपुर मार्ग से बाइक ले जाते हुए दिखाई दिए। जिन्हें ग्रामीणों ने घेर लिया। इस दौरान एक बदमाश मौके से फरार हो गया। जबकि उसके साथी को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। मामले की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम सौरभ शर्मा निवासी ग्राम कोहड़, जिला करनाल बताया है। पकड़े गए बदमाश ने अपने साथियों के नाम वासु शर्मा, अतुल भारद्वाज निवासी खेड़ाजट व कृष्णा त्यागी निवासी इकबालपुर बताया है। पुलिस ने मौके से लूटी गई बाइक को भी बरामद कर लिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार गंगवार ने बताया कि लूट के मामले में एक आरोपी को बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में तीन बदमाश फरार है। फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। उन्होंने बताया कि चार बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाश को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।