फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The last phase of the launch countdown

आखिरी चरण के मतदान का काउंट डाउन शुरू

Wed, 30 Dec 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 30 Dec 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन

रुड़की। आखिरी चरण के लिए दो जनवरी को होने वाले मतदान में महज तीन दिन शेष रह गए हैं। वहीं प्रत्याशियों के पास भी अपनी जीत पक्की करने के लिए मात्र दो दिन का समय चुनाव प्रचार करने का बचा है। मतदाता करीब एक माह से वोटिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।

विज्ञापन

वैसे तो जनपद के सभी छह ब्लाकों में एक साथ एक दिसंबर को चुनावी प्रक्रिया शुरू हो गई थी, लेकिन रुड़की एवं नारसन ब्लाक में अंतिम चरण में मतदान की तारीख दो जनवरी तय की गई थी। जिससे प्रत्याशियों ने अन्य ब्लाकों के साथ ही चुनावी प्रचार शुरू कर दिया था, हालांकि इन ब्लाकों में विधिवत चुनाव प्रचार करने के लिए 23 जनवरी को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए थे। इसके बाद से चुनाव प्रचार शुरू हो गया था। छोटी सरकार के गठन के लिए भी ग्रामीण काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं। नारसन के महकार सिंह, भगतोवाली के प्रवीण चौधरी, खेड़ाजट के रमेश आदि ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए वोट डालने के  लिए वह एक-एक दिन को गिन-गिन कर काट रहे हैं। अब वोट डालने का समय नजदीक है। उधर उम्मीदवारों के पास भी चुनाव प्रचार करने के लिए केवल दो दिन का समय बचा है। 31 दिसंबर को चुनाव प्रचार पर रोक लग जाएगी।  
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed