{"_id":"68c30dcf84e8e645350bfa2b","slug":"the-inspector-slapped-the-woman-who-came-to-record-her-statement-roorkee-news-c-5-1-drn1027-786465-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: बयान दर्ज कराने आई महिला को दरोगा ने मारा थप्पड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: बयान दर्ज कराने आई महिला को दरोगा ने मारा थप्पड़
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली में बृहस्पतिवार को बयान दर्ज कराने पहुंची एक महिला और महिला दरोगा के बीच कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि दरोगा ने महिला को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।
सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी महिला का पति लगभग 14 साल पहले घर छोड़कर चला गया था। इसके बाद उसका एक व्यक्ति से प्रेम संबंध हो गया जो करीब 13 साल तक चला। आरोप है कि उस व्यक्ति ने बाद में महिला को छोड़ दिया। इसी मामले में महिला ने एक माह पूर्व मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार को वह अपनी बेटी और परिजनों के साथ कोतवाली में बयान दर्ज कराने पहुंची।
बताया गया कि बयान दर्ज करने को लेकर महिला और पुलिसकर्मियों में नोकझोंक हो गई। इसी बीच एक महिला दरोगा वहां पहुंची और गुस्से में आकर महिला को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पीड़िता और उसकी बेटी ने हंगामा किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। पीड़िता का कहना है कि वह इस घटना की शिकायत उच्चाधिकारियों से करेगी।