फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The groom arrived home carrying the bride with a scooter

दूल्हा स्कूटर से दुल्हन को लेकर पहुंचा घर

Sun, 26 Apr 2020 09:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
The groom arrived home carrying the bride with a scooter
रुड़की में लॉकडाउन के बीच नियम का पालन कर शादी की रस्म पूरी हुई। - फोटो : ROORKEE
लॉकडाउन की बंदिशों के बीच रविवार को अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त में जिले में दो जोड़ों ने बिन बैंड-बाजा, बरात के मास्क लगाकर सात फेरे लिए। कार ले जाने की अनुमति नहीं मिली तो दूल्हों ने दोपहिया वाहन से ही दुल्हन की विदाई कराई। रुड़की और पथरी में आयोजित दोनों शादी समारोहों में लॉकडाउन के नियमों का पूरा पालन किया गया और दोनों पक्षों से सिर्फ चार-पांच लोग ही शामिल हुए।
विज्ञापन

कोरोना वायरस के चलते देशभर में तीन मई तक लॉकडाउन है। शादी के लिए सख्त नियमों का पालन करना पड़ रहा है। रुड़की स्थित अनाज मंडी निवासी मनीष की आदर्श नगर निवासी कोमल से 26 अप्रैल को शादी तय हुई थी। रविवार को लॉकडाउन का पालन करते हुए मनीष और कोमल के परिजनों ने शादी की रस्म पूरी करने के लिए प्रशासन से अनुमति ली। इसके बाद रविवार सुबह मनीष सेहरा बांधकर परिजनों के स्कूटी से दुल्हन के घर पहुंचे। यहां दुल्हन के परिवार वालों ने स्वागत किया। इसके बाद दूल्हा-दुल्हन के साथ परिजनों ने मास्क लगाकर शादी की रस्में निभाईं। दोपहर एक बजे मनीष अपनी दुल्हन कोमल को स्कूटी से घर ले गए।
विज्ञापन

दूसरी शादी पथरी क्षेत्र में हुई, जिसमें दूल्हा दुल्हन तो थे, लेकिन बैंड बाजा और बरात नहीं। बेहद सादगी के साथ शादी हुई और मास्क पहनकर फेरे लिए गए। इसके बाद दुल्हन को लेकर दूल्हा बाइक से घर रवाना हो गया। सीतापुर निवासी गौरव सैनी का विवाह रानी माजरा गांव निवासी आदेश सैनी के साथ 26 अप्रैल को तय हुआ था। इसी बीच लॉकडाउन हो गया। काफी मंथन के बाद नियत समय पर ही शादी करने का विचार बनाया गया। रविवार को गौरव अपने पिता विजयपाल सैनी और दो अन्य लोगों के साथ रानी माजरा पहुंचे। पारंपरिक रस्मों के बाद पंडित पंकज शर्मा ने फेरे करवाए। फेरों पर बैठने से पहले दोनों के हाथ सैनिटाइज करवाए गए। इसके बाद शादी की रस्में हुईं और दूल्हा बाइक से दुल्हन को लेकर घर रवाना हुआ। दूल्हे के घर भी लॉकडाउन की बंदिशों के बीच दुल्हन का स्वागत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed