{"_id":"56f826db4f1c1b3d58f14f9c","slug":"the-government-will-take-steps-to-stabilize-the-state-batra","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदेश को स्थिर सरकार देने को उठाएंगे कदम : बत्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदेश को स्थिर सरकार देने को उठाएंगे कदम : बत्रा
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Mon, 28 Mar 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
रुड़की। शहर विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रदेश में राष्ट्रपति शासन को भ्रष्टाचार के विरुद्ध सच्चाई की जीत बताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अधिकारी से लेकर कर्मचारी तक भ्रष्टाचार का राज था। उसका अंत करना बेहद जरूरी हो गया था।
विज्ञापन
रविवार को विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि अपदस्थ मुख्यमंत्री हरीश रावत के कार्यकाल में कोई भी कार्य बिना पैसे के नहीं हो रहा था। सरकार का पूरा फोकस खनन पर ही था। जनता की कमाई को लूट हो रही थी। जिसके चलते उन्होंने आवाज उठाई। अब जबकि प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लग चुका है तो यह भ्रष्टाचार के विरुद्ध सच्चाई की बड़ी जीत हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस से अलग हुए विधायकों ने जनता के हितों के लिए यह कदम उठाया है। उन्होंने जल्द प्रदेश को स्थाई सरकार देने के लिए बड़ा कदम उठाने के संकेत दिए।
विज्ञापन