{"_id":"61e2e22a07014a4edb2171c9","slug":"the-girl-lost-one-and-a-half-lakhs-in-the-greed-of-25-lakhs-roorkee-news-drn4017148181","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्चीस लाख के लालच में युवती ने गंवाए डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्चीस लाख के लालच में युवती ने गंवाए डेढ़ लाख
विज्ञापन
एक युवती ने 25 लाख रुपये की लॉटरी के लालच में डेढ़ लाख रुपये गंवा दिए। ठगों ने लॉटरी लगने का झांसा देकर युवती से अलग-अलग खातों में करीब डेढ़ लाख रुपये डलवा लिए।
कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी युवती शनिवार को अपनी मां के साथ कोतवाली पहुंची। युवती ने पुलिस को बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसके मोबाइल पर 25 लाख की लॉटरी लगने का मैसेज आया था। उसने मैसेज में दिए गए मोबाइल नंबर पर बात की। कॉल रिसीव करने वाले ने बताया कि उनकी 25 लाख रुपये की लॉटरी लगी है और जल्द ही उनके खाते में यह रकम डाल दी जाएगी। बताया कि उन्हें लॉटरी का कुछ टैक्स जमा करना होगा। इस पर युवती ने बताए गए बैंक खाते में बारह हजार दो सौ रुपये डाल दिए। पैसे जमा करने के बाद भी खाते में लॉटरी की रकम नहीं आई तो उसने फिर उसी नंबर पर बात की।
उधर से बताया गया कि टैक्स अधिक है तो और रुपये जमा करने होंगे। इसके बाद युवती ने 12 से 13 बार में बताए गए पांच बैंक खातों और एक गूगल पे नंबर पर करीब डेढ़ लाख रुपये डाल दिए। इसके बाद भी लॉटरी की रकम खाते में नहीं आई। उसने फिर कॉल की तो और रकम डालने की बात कही गई। इस पर युवती को ठगी का अहसास हुआ। युवती ने सिलाई करके रुपये जमा किए थे। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।