{"_id":"62c08677662dd156360081f1","slug":"the-executive-committee-of-the-recently-constituted-saini-sabha-dissolved-roorkee-news-drn4161714110","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाल ही में गठित सैनी सभा की कार्यकारिणी भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाल ही में गठित सैनी सभा की कार्यकारिणी भंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया सैनी सभा उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर महावीर सिंह सैनी ने जिला हरिद्वार की हाल ही में गठित कमेटी को भंग कर दिया है। साथ ही सभा की ओर से नगर विधायक को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के भेजे गए प्रस्ताव का खंडन भी किया गया।
शनिवार को सैनी सभा के प्रदेश अध्यक्ष इंजीनियर महावीर सिंह सैनी ने प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने कहा कि 27 जून 2022 को नगर निगम सभागार में राज्यसभा सांसद डॉ. कल्पना सैनी के सम्मान में आयोजित समारोह में नगर विधायक प्रदीप बत्रा को प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल करने के लिए मांगपत्र भेजा गया था। इस मांगपत्र को सैनी सभा सिरे से खारिज करती है।
उस दौरान गठित कार्यकारिणी में कुछ त्रुटियां रह गई थीं। इसके कारण जिला कमेटी को भंग किया जाता है। मामले में जिला महासचिव ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने कहा कि कमेटी को भंग करने का निर्णय समाज हित में लिया गया है। दोबारा गठित कार्यकारिणी में युवाओं को आगे बढ़ने का मौका दिया जाएगा। बैठक में प्रदेश महामंत्री कर्म सिंह सैनी, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभान सैनी, प्रदेश कोषाध्यक्ष अरविंद सैनी, प्रशासनिक कमेटी के सदस्य आशीष सैनी, प्रदेश कार्यकारिणी के वरिष्ठ सदस्य इंजी. वीपी सिंह समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।