फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The erosion continues in the embankment, contact with Ramsahaywala village

तटबंध में कटाव जारी, रामसहायवाला गांव का संपर्क कटा

Sun, 25 Aug 2019 11:42 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 25 Aug 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
The erosion continues in the embankment, contact with Ramsahaywala village
खानपुर क्षेत्र में बिजनौर बॉर्डर पर उत्तर प्रदेश के रामहायवाला गांव के पास गंगा नदी तटबंध पर होत? - फोटो : ROORKEE
गंगा नदी भले ही तीन दिन से चेतावनी निशान से नीचे बह रही है, लेकिन तीन दिन से लगातार गंगा नदी उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला गांव के सामने तटबंध में कटाव कर रही है। शनिवार की रात में तटबंध के किनारे स्थित काली मां का मंदिर गंगा में समा गया। इसके साथ ही गांव के लोगों का संपर्क बिजनौर और लक्सर तहसील से कट गया है। इससे ग्रामीणों केे खाने पीने की चीजों का भी संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन

तीन दिन से गंगा नदी चेतावनी निशान 293 मीटर से नीचे बह रही है, लेकिन इसके बावजूद गंगा नदी रामसहायवाला गांव के सामने कटाव करते हुए बह रही है। इसके चलते आधे से ज्यादा तटबंध गंगा में समा गया है। शनिवार की रात में कटाव के कारण तटबंध किनारे स्थित काली देवी का मंदिर भी गंगा नदी में समा गया। रामसहायवाला के ग्राम प्रधान श्याम लाल ने बताया कि गंगा में पानी बहाव के चलते रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला गांव के ग्रामीणों का बिजनौर और लक्सर तहसील से संपर्क कटा हुआ है। इससे लोगों के सामने खाने पीने का संकट पैदा होने लगा है। वहीं दो साल से डुमनपुरी से लेकर रामसहायवाला तक का तटबंध तीन जगह से ध्वस्त पड़ा है। इसी तटबंध को रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला गांव के ग्रामीण मार्ग के रूप में इस्तेमाल करते थे। कई वर्ष पहले गंगा नदी किनारे क्षेत्र के डुमनपुरी से लेकर उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला तक बना दस किलोमीटर लंबा तटबंध का निर्माण उत्तराखंड सरकार ने कराया था। इसकी मरम्मत का जिम्मा उत्तराखंड सिंचाई विभाग के पास है, लेकिन तीन दिन से कटाव होने के बाद भी अब तक सिंचाई विभाग का कोई अधिकारी व कर्मचारी सुध लेने नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन

उत्तराखंड में शामिल करने की कर चुके मांग
उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला व हिम्मतपुर बेला गांव से लक्सर तहसील मुख्यालय नजदीक है, लेकिन यह दोनों गांव उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में आते हैं। कुछ दिन पहले रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला गांव के ग्रामीणों ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर दोनों गांव को उत्तराखंड में शामिल करने की मांग की थी। हालांकि इस मांग पर अभी कोई अमल नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामसहायवाला गांव में जहां तटबंध में कटाव हो रहा है। वहां तक कच्चा रास्ता है, लेकिन इन दिनों बाढ़ का पानी भरा हुआ। इसके चलते वहां तक तटबंध की मरम्मत के लिए सामग्री नहीं पहुंच पा रही है। हालांकि विभाग के जेई को आज वहां निरीक्षण के लिए भेजा गया है। अगर वहां कच्चा माल मिलता है तो तटबंध की मरम्मत शुरू करा दी जाएगी।
-- इंदर कुंवर, सहायक अभियंता, सिंचाई विभाग
उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला और हिम्मतपुर बेला गांव लक्सर तहसील के नजदीक है। बिजनौर के उपजिलाधिकारी से बात करके हर संभव सहायता ग्रामीणों को दी जाएगी।

-- पूरन सिंह राणा, एसडीएम, लक्सर
दोनों गांव के ग्रामीणों के साथ पूरी तरह संपर्क में हूं। कुछ समय पहले पशुओं में टीकाकरण कराया गया है। तहसील के एक लेखपाल की ड्यूटी भी वहां लगाई गई है। ग्रामीणों को किसी भी तरह की दिक्कत होने पर तत्काल सहायता उपलब्ध करा दी जाएगी।
-- बृजेश कुमार, एसडीएम, बिजनौर सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed