आईआईटी रुड़की का वार्षिक तकनीकी महोत्सव ‘कॉग्निजेंस -2022’ का शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। इस साल पहली बार ऑनलाइन और ऑफलाइन इवेंट, वर्कशॉप और गेस्ट लेक्चर आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव का उद्घाटन संस्थान के निदेशक प्रोय एके चतुर्वेदी ने किया। ं27 मार्च तक चलने वाले महोत्सव में 1500 से ज्यादा कॉलेज भाग ले रहे हैं।
‘कॉग्निजेंस -2022’ में 150 से ज्यादा इवेंट्स, 25 से ज्यादा वर्कशॉप और सात गेस्ट लेक्चर होंगे। इस वर्ष की थीम ‘अनरवेलिंग एनिगमस’ रखी गई है। इसका उद्देश्य क्वांटम इंटॉलेजमेंट रहस्यों को सुलझाना है। महोत्सव के पहले दिन डिजाइन एक्स, किज्जॉटिका, स्किथी सीटीएफ के अलावा कई मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं। डिजाइन एक्स, यूआई, यूएक्स डिजाइन प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने सुपर एप डिजाइन बनाए। इस दौरान 14 कार्यशालाओं का भी आयोजन किया गया। इसमें डीप लर्निंग, बाई मैथ्स वर्क, रोबोटिक्स प्रोसेस ऑटोमेशन बाय यूआईपाथ एकेडमिक एलायंस और अन्य दिलचस्प विषयों जैसे क्रिप्टोकरेंसी और साइबर सिक्योरिटी शामिल हैं। महोत्सव में इस बार नए कार्यक्रमों के अंतर्गत सेव (सस्टेनिंग एंड वैल्यूइंग एनवॉयरनमेंट), फीफा (फूड इनिशिएटिव फॉर ऑल), केयर्स (कोविड अवेयरनेस एंड रिलीफ एक्टमेंट स्कीम) और यूटीएसई (उत्तराखंड टैलेंट सर्च एग्जामिनेशन) आदि इवेंट शामिल किए गए हैं।