{"_id":"5814cfcc4f1c1b250ebc230d","slug":"the-drama-of-women-in-protest-of-illegal-liquor","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब के विरोध में महिलाओं का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध शराब के विरोध में महिलाओं का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो लक्सर
Updated Sat, 29 Oct 2016 10:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुंआखेड़ा गांव की दर्जनों महिलाओं ने तहसील में अवैध शराब के खिलाफ जमकर हंगामा किया। महिलाओं ने गांव में बिक रही शराब के लिए पुलिस प्रशासन व आबकारी विभाग को जिम्मेदार ठहराया है। महिलाओं ने उपजिलधिकारी से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
शनिवार को कुंआखेड़ा गांव के प्रधानपति आजाद सिंह के नेतृत्व में दर्जनों महिलाएं तहसील पहुंची। इस दौरान उनके साथ कुछ पुरुष भी साथ रहे। महिलाओं ने तहसील में हंगामा करते हुए बताया कि गांव में करीब आधा दर्जन लोग खुले आम शराब बेच रहे है। जिससे गांव का माहौल दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप था कि यदि इन लोगों को शराब बेचने से रोका जाता है तो ये लोग मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन की मिलीभगत से ही शराब का कारोबार गांव में किया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले को लेकर आबकारी विभाग पर भी आरोप लगाया है कि पिछले दिनों उन्होंने गांव से शराब के साथ कुछ लोगों को पकड़ा था लेकिन कोई कार्रवाई न करते हुए छोड़ दिया था। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान जगवती, कमला, सुषमा, केसो, पूनम, सुमन, बबलू, मुनफत, वीरेंद्र सिंह, विनोद कुमार, महिपाल, नकली, परमजीत आदि लोग उपस्थित रहे।