{"_id":"580647ce4f1c1b726b7039c9","slug":"the-canal-remained-closed-synonymous-with-dirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद की नहर बनी गंदगी का पर्याय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद की नहर बनी गंदगी का पर्याय
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Tue, 18 Oct 2016 09:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
साफ-सफाई और मरम्मतीकरण के लिए बंद की गई गंगनहर फिलहाल क्षेत्र में गंदगी का पर्याय साबित हो रही है। बजट स्वीकृत होने के बाद भी क्षेत्र में कहीं साफ-सफाई और मरम्मत का काम नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में डेंगू के डंक से परेशान शहरवासियों की समस्या और गंभीर हो सकती है।
गंगनहर 11 अक्तूबर से 11 नवंबर तक बंद कर दी गई है। इसके तहत रुड़की से लेकर वेस्ट यूपी और कानपुर तक नहर की साफ-सफाई और मरम्मतीकरण का काम किया जाना है। लेकिन लगभग एक सप्ताह होने को है बावजूद अभी तक कहीं गंगनहर की साफ-सफाई और मरम्मतीकरण का कार्य शुरू नहीं हुआ है। इसके विपरीत नहर गंदगी का पर्याय साबित हो रही है। इसमें जमा पानी बीमारियों का सबब बन सकता है। जबकि क्षेत्र में पहले ही वायरल और डेंगू का प्रकोप है।
यह स्थिति तब है जबकि यूपी सरकार की ओर से गंगनहर की साफ-सफाई और मरम्मतीकरण के लिए एक करोड़ रुपये का बजट स्वीकृति कर चुका है। इस संबंध में अधिकारियों की ओर से कार्य शुरू करने का हवाला दिया जा रहा है, लेकिन धरातल पर साफ-सफाई और मरम्मतीकरण का कार्य कहीं नजर नहीं आ रहा है। इस संबंध में यूपी सिंचाई विभाग उत्तरीखंड गंगनहर के सहायक अभियंता अवधेश कुमार शर्मा का कहना है कि गंगनहर की साफ-सफाई और मरम्मतीकरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द शहरी क्षेत्र में गंगनहर की साफ-सफाई करवाई जाएगी।
विज्ञापन
शहर और आसपास के क्षेत्रों में डेंगू के नए मामलों में कुछ कमी आई है। लेकिन गंगनहर में जमा पानी से फिर डेंगू का प्रकोप बढ़ सकता है। इसके लिए साफ-सफाई, दवा का छिड़काव और आवश्यक एहतियात बरतना जरूरी है।
..डा. आशीष गुप्ता, फिजिशियन रुड़की
नहर किनारे अतिक्रमण हटाने के लिए कसी कमर
गंगनहर किनारे से अतिक्रमण हटाने के लिए यूपी सिंचाई विभाग ने कमर कस ली है। इसके लिए प्रशासन को पत्र भेज पुलिस फोर्स की मांग की है। साथ ही एक सप्ताह में कब्जे नहीं हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
शहर से लगे नगर निगम पुल के आसपास और वोट क्लब के पास अतिक्रमणकारियों ने अनधिकृत दुकानें सजा रखी हैं। पिरान कलियर और धनौरी क्षेत्र में भी गंगनहर किनारे यूपी सिंचाई विभाग की जमीनों पर अतिक्रमण हो रहे हैं। गंगनहर किनारे अनधिकृत रूप से खेती भी की जा रही है। लेकिन यूपी सिंचाई विभाग लंबे समय से इसकी सुध नहीं ले रहा है। अब विभागीय अधिकारियों ने अतिक्रमण हटाने के लिए कमर कस ली है। इस संबंध में यूपी सिंचाई विभाग उत्तरी खंड गंगनहर के सहायक अभियंता अवधेश कुमार शर्मा का कहना है कि वोट क्लब के अलावा कलियर और धनौरी में कई जगह अतिक्रमण चिह्नित कर लिए गए हैं। इसके खिलाफ शीघ्र अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने प्रशासन को पत्र भेज पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।