फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The cabinet minister caught in the jam, the police ran, the jam was opened

जाम में फंसे कैबिनेट मंत्री तो दौड़ी पुलिस, जाम खुलवाया

Fri, 10 Jan 2020 11:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
The cabinet minister caught in the jam, the police ran, the jam was opened
भगवानपुर में हाइवे पर चल रहे काम के कारण लगे जाम में फंसी कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का गाड़ी। - फोटो : ROORKEE
यहां आए दिन निर्माणधीन हाईवे की बदहाल सर्विस रोड की चपेट में आने से वाहन खराब हो रहे हैं। जिसके चलते रोड पर ट्रैफिक जाम होता है। शुक्रवार को भी एक ट्रक खराब होने के चलते रोड पर करीब साढ़े पांच घंटे तक ट्रैफिक पूरी तरह बाधित रहा। उधर, वाहनों की लंबी कतार के बीच कैबिनेट मंत्री की गाड़ी फंसने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में भगवानपुर पुलिस मौके पर पहुंची और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। समस्या को गंभीरता से लेते हुए कैबिनेट मंत्री ने जल्द निस्तारण का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह नौ बजे एक ट्रक रुड़क़ी की ओर आ रहा था। मक्खनपुर के पास ट्रक का टायर एक गड्ढे में घुस गया, जिससे ट्रक का एक्सल क्षतिग्रस्त हो गया। बीच सड़क पर खराब ट्रक की वजह से वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों ने सर्विस रोड का इस्तेमाल किया। मगर सर्विस रोड़ पर पड़े दलदल की चपेट में आने से कई वाहन और फंस गए। ऐसे में रुड़की से भगवानपुर की ओर जाने वाले वाहनों की लंबी कतार ने ट्रैफिक को पूरी तरह बाधित कर दिया। करीब साढ़े चार घंटे बाद दोपहर डेढ़ बजे शाकुं बरी देवी मंदिर की तरफ जा रहे कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक का काफिला भी जाम में फंस गया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने इसकी सूचना कंट्रोल रूम में दी, जिसके बाद भगवानपुर थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और एक घंटे की मशक्कत के बाद जाम को खुलवाया। मंत्री ने भगवानपुर हाईवे पर रोजाना लगने वाले जाम की समस्या को लेकर एनएचएआई , हाईवे निर्माण में लगी संस्था और हरिद्वार के एसएसपी के साथ बैठक करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

रोड पर बेतरतीब ढंग से खड़े होते टैंपो
कस्बे के निर्माणाधीन हाईवे पर टैंपो स्टैंड बनाए जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भगवानपुर क्षेत्र के रुड़की पुहाना, चोली शाहबुद्दीनपुर, भगवानपुर सहित कई जगहों पर दिनभर सैकडों विक्रम टैंपो की आवाजाही होती है। चालक कई बार रोड पर बेतरतीब तरह से टैंपों खड़ा कर देते हैं, जिससे वाहनों चालकों को रास्ता नहीं मिल पाता है। थानाध्यक्ष संजीव थपलियाल का कहना है शनिवार से टैंपो चालकों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे का काम रुकवाया
कस्बे में निर्माणाधीन हाईवे पर रोजाना लगने वाले जाम के विरोध में हाईवे पहुंचकर काम रुकवाया। इस दौरान भाजपा नेता सुबोध राकेश के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन भी किया। जिला पंचायत सदस्य सुबोध राकेश ने कहा कि जब तक हाईवे की सर्विस रोड पक्की नहीं बन जाती, तब तक अंडरपास का कार्य नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शन में उस्मान अली, तजम्मुल राजेश कुमार, प्रमोद, बबलू, सुरेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed