{"_id":"58b06b234f1c1ba03fb242b8","slug":"the-body-of-the-dead-man-thrown-to-the-factory","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या कर शव को फैक्ट्री के सामने फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की हत्या कर शव को फैक्ट्री के सामने फेंका
अमर उजाला ब्यूरो सुल्तानपुर
Updated Fri, 24 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लक्सर-हरिद्वार मार्ग स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री के सामने शुक्रवार की दोपहर में एक युवक का शव मिला है। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को यहां लाकर फेंक दिया है।
पुलिस के अनुसार शुक्रवार की दोपहर में लक्सर-हरिद्वार मार्ग के निकट किसी ग्रामीण को सड़क किनारे एक युवक का शव नजर आया। यह देख ग्रामीण घबरा गया और उसने मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस दौरान वहां अन्य लोग भी पहुंच गए। सूचना मिलने पर सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार और एसआई तसलीम आरिफ मौके पर पहुंचे। युवक के मुंह और हाथ पर चोट के निशान थे। साथ ही शव दरी और शाल में लिपटा हुआ था। उसके पैरों में रस्सी बंधी हुई थी। इससे आशंका जताई जा रही है कि किसी ने युवक की हत्या कर शव को कहीं बाहर से लाकर यहां फेंक दिया है। सुल्तानपुर पुलिस चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि श्री सीमेंट फैक्ट्री के सामने सड़क किनारे मिला शव करीब 35 वर्षीय युवक का है। शव करीब तीन-चार दिन पुराना लग रहा है, जिसके शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है।