{"_id":"696a863ba77063945d067044","slug":"the-absconding-couple-was-found-in-meerut-and-the-girl-underwent-medical-examination-roorkee-news-c-5-1-drn1027-880779-2026-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: फरार प्रेमी युगल मेरठ से मिला, युवती का कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: फरार प्रेमी युगल मेरठ से मिला, युवती का कराया मेडिकल
विज्ञापन
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र से फरार प्रेमी युगल को मेरठ से तलाश कर लिया है। पुलिस ने युवती का मेडिकल कराया है। आरोपी युवक से पूछताछ की जा रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की मेरठ निवासी युवक से सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यह दोस्ती प्रेम संबंधों में बदल गई। युवती के परिजनों को जब इस संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने उस पर निगरानी रखना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पूर्व प्रेम-प्रसंग के कारण प्रेमी युगल परिजनों को चकमा देकर फरार हो गया। इस संबंध में युवती के परिजनों ने गंगनहर कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर प्रेमी युगल की तलाश शुरू कर दी थी।
पुलिस को सूचना मिली कि दोनों मेरठ में मौजूद हैं। लोकेशन के आधार पर गंगनहर कोतवाली पुलिस की टीम मेरठ पहुंची और प्रेमी युगल को ढूंढ निकाला। पुलिस ने युवती का मेडिकल परीक्षण कराया है और उसे न्यायालय में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है।