{"_id":"6920ac99743195d50d06fcd3","slug":"the-absconding-accused-in-the-shooting-went-to-jail-roorkee-news-c-5-1-drn1027-840131-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जेल गया गोलीकांड में फरार आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जेल गया गोलीकांड में फरार आरोपी
विज्ञापन
बालावाली तिराहे पर सरेशाम युवक को गोली मारने के मामले में फरार एक आरोपी पुलिस का दबाव बढ़ने पर जानलेवा हमले के पुराने मामले में जेल चला गया। पुलिस आरोपी के रिमांड के लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल करने की तैयारी कर रही है।
15 नवंबर की शाम को बालावाली तिराहे के समीप बाइक सवार तीन हमलावरों ने सेठपुर गांव निवासी युवक मनीष पर गोली चला दी थी। कमर के निचले हिस्से में दो गोलियां लगने से मनीष गंभीर रूप से घायल हो गया था। मनीष के पिता मेनपाल ने आरोपी उज्जवल, आसू और विशाल उर्फ काली निवासी ग्राम खेड़ी कलां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार उनके छिपने के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गिरफ्तारी के लिए पुलिस के दबाव बढ़ाने पर मामले में नामजद एक आरोपी आशु वर्ष 2024 में मनीष पर ही फायरिंग के पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर वापस जेल चला गया।
विज्ञापन
दबाव के कारण गोलीकांड में नामजद दो अन्य आरोपियों के भी आत्मसमर्पण की संभावना पर पुलिस ने निगरानी बढ़ाने के साथ ही गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर दबिश दे रही है। लक्सर कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि आरोपी के पुराने मामले में जमानत तुड़वाकर जेल जाने की जानकारी मिली है। आरोपी को कस्टडी रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। इसके लिए न्यायालय में प्रार्थनापत्र दाखिल किया जा रहा है।