{"_id":"573230074f1c1bb955919eb7","slug":"test-eyes-darted-to-the-floor-tv","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्लोर टेस्ट को लेकर टीवी पर जमी रहीं निगाहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फ्लोर टेस्ट को लेकर टीवी पर जमी रहीं निगाहें
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
Updated Wed, 11 May 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। विधानसभा में मंगलवार को हुए फ्लोर टेस्ट की अपडेट जानने के लिए दिन भर लोगों की नजरें टीवी स्क्रीन पर जमी रही। घरों, दफ्तरों के अलावा प्रतिष्ठानों में भी दिन भर टीवी न्यूज चैनल ऑन रहे। खासकर कांग्रेस, भाजपा व बसपा से जुड़े लोगों में फ्लोर टेस्ट को लेकर उत्सुकता चरम पर रही। आंकड़े सामने आने पर कांग्रेसियों के चेहरे पर खुशी की चमक दौड़ गई। जबकि भाजपा खेमे में मायूसी नजर आई।
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मंगलवार की सुबह राजधानी देहरादून में विधानसभा में फ्लोर टेस्ट हुआ। यूं तो पूरे प्रदेश की निगाहें फ्लोर टेस्ट पर लगी थी, मगर कांग्रेस के नौ बागी विधायकों में दो हरिद्वार जिले से होने के चलते यहां फ्लोर टेस्ट को लेकर ज्यादा रोमांच बना हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह से ही लोग टीवी पर न्यूज चेनल लगाकर स्क्रीन के सामने जमे रहे। घरों के अलावा सरकारी व निजी दफ्तरों और बाजारों में व्यापारिक प्रतिष्ठान, होटल, अस्पतालों में लोग पल पल की अपडेट जानने को बेकरार रहे। फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया पूरी होते ही लोगों की जिज्ञासा शांत हो गई। इसके साथ ही कांग्रेसी खुशी से झूम उठे। वहीं भाजपाई निराश दिखाई दिए।
विज्ञापन
सरकारी कर्मचारी बोले, राष्ट्रपति शासन ही ठीक
थाने कोतवालियों में पुलिसकर्मियों ने भी फ्लोर टेस्ट पर बारीकी से नजर बनाए रखी। सत्ता की जोड़ जुगत के लिए विधायकों की खरीद फरोख्त से जुड़े स्टिंग सामने आने और खींचातानी को लेकर कुछ सरकारी कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रपति शासन को उत्तराखंड हित में बताया। उनका कहना था कि कुर्सी के लिए दोनों दलों ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है।
बागियों के दफ्तरों में रहा सन्नाटा
रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा और कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कैंप कार्यालय पर फ्लोर टेस्ट के दौरान सन्नाटा रहा। कुछ कार्यकर्ता कार्यालय के भीतर टीवी चैनल पर फ्लोर टेस्ट की जानकारी जुटाते जरूर दिखे।