फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   tension in nagla kubra village, pac deployed

नगला कुबड़ा गांव में तनाव, पीएसी तैनात

Sun, 28 Aug 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 28 Aug 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
tension in nagla kubra village, pac deployed
नगला कूबड़ा गांव में तनाव, पीएसी तैनात - फोटो : amarujala

विज्ञापन

कब्रिस्तान की भूमि पर ईदगाह बनाने को लेकर दो पक्षों में चल रहा जुबानी विवाद रविवार को संघर्ष में बदल गया। इस दौरान दोनों पक्षों में पथराव और फायरिंग हुई। संघर्ष में दो लोग घायल हो गए। मामले की जानकारी पाकर पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बामुश्किल स्थिति पर काबू पाया। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात कर दिए गए हैं।
 
झबरेड़ा थाना क्षेत्र के नगला कुबड़ा गांव में कब्रिस्तान की भूमि पर ईदगाह का निर्माण किया जा रहा है। इसको लेकर ग्राम प्रधान कमर आलम और पूर्व प्रधान शमीम अहमद पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए हैं। शनिवार को भी ईदगाह का निर्माण रुकवा दिया गया था। दोनों पक्षों में निर्माण को लेकर जमकर कहासुनी भी हुई। रविवार को फिर से निर्माण कार्य शुरू किया गया। उसी दौरान एक पक्ष ने वहां पहुंचकर निर्माण रुकवा दिया।
विज्ञापन


इस पर दूसरा पक्ष भड़क गया, लेकिन कुछ लोगों ने मामला शांत कराया और वार्ता से समस्या को सुलझाने की बात कही गई। इस पर दोनों पक्ष पूर्व प्रधान शमीम अहमद की बैठक पर एकत्रित हो गए। यहां पर कब्रिस्तान की भूमि पर ईदगाह के निर्माण और विरोध को लेकर फिर से दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया और पथराव शुरू हो गया। फायरिंग भी हुई। संघर्ष में जहांगीर और रिजवान को गंभीर चोटें आई है। अन्य कई ग्रामीण भी मामूली रूप से घायल हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी पाकर झबरेड़ा थानाध्यक्ष राकेश गुसांई पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव को देखते हुए भगवानपुर, गंगनहर, मंगलौर, बुग्गावाला आदि थानों से पुलिस फोर्स बुलाई गई। पुलिस ने बवाल कर रहे लोगों को मौके से खदेड़ दिया। इसके साथ ही गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। झबरेड़ा थानाध्यक्ष राकेश गुसांई ने बताया कि अभी किसी भी पक्ष की ओर तहरीर नहीं आई है। पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। बवाल करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed