{"_id":"624da55930047d2c80617784","slug":"teenager-dies-in-road-accident-sister-seriously-injured-roorkee-news-drn408333527","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में एक बहन की मौत, दूसरी गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में एक बहन की मौत, दूसरी गंभीर घायल
विज्ञापन
भगवानपुर में सड़क हादसे में घायल हुए लोग।
- फोटो : ROORKEE
सड़क पर स्कूटी रपटने के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आईं दो बहनों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया जबकि मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर परिजनों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार, बुधवार को सरकड़ी, थाना नागल, जिला सहारनपुर निवासी आरती (21) और आरजू (16) पुत्रियां सतीश कुमार किसी काम से इकबालपुर गई थीं। शाम करीब पांच बजे दोनों बहनें स्कूटी से भगवानपुर की ओर आ रही थीं। बालेकी यूसुफपुर के पास किसी वाहन के सामने आने पर स्कूटी चला रही आरती ने ब्रेक लगा दिए। बताया जा रहा है कि सड़क पर बजरी पड़ी होने के चलते स्कूटी फिसल गई। ऐसे में दोनों बहनें पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ र्गइं। हादसे में आरजू की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बड़ी बहन आरती गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास के लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 एंबुलेंस को बुलाया और दोनों को सिविल अस्पताल रुड़की भिजवाया। यहां पंचनामा भरकर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घायल युवती को भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी पीडी भट्ट का कहना है कि मौके से ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है जबकि चालक भाग निकला। फरार चालक की तलाश की जा रही है। पीड़ित परिवार को जानकारी दे दी गई है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।