फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   teenager died when scooty fell in trench

स्कूटी सीख रहा किशोर खाई में गिरा, मौत

Sat, 27 Feb 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला Updated Sat, 27 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
हिल बाईपास मार्ग पर बने फ्लाईओवर पर अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराने के बाद स्कूटी सीख रहे एक किशोर की खाई में गिरने से मौत हो गई। किशोर ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे में उसका चचेरा भाई घायल हो गया है।
विज्ञापन


दुर्घटना शनिवार सुबह करीब साढ़े दस बजे हुई। क्षेत्र की नई बस्ती, खड़खड़ी का रहने वाला मुकुल (16) पुत्र बलवीर अपने चचेरे भाई कृष्णा (14) पुत्र राजपाल के साथ स्कूटी सीख रहा था। हिल बाईपास से खड़खड़ी की ओर लौटते वक्त तेज रफ्तार में रही स्कूटी मोड़ पर अनियंत्रित होकर सीधे पुल की रेलिंग से टकरा गई।
विज्ञापन


छिटककर खाई में गिरने से मुकुल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कृष्णा घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंचे खड़खड़ी चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमांई ने शव को मोरचरी भिजवाया। मृतक किशोर क्षेत्र के एसडी स्कूल में दसवीं का छात्र था। शव बिना पोस्टमार्टम के परिजनों को सौंपा दिया गया है। दोनों के पिता वेल्डिंग व्यवसाय से जुड़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed