फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teen dies after being hit by tractor-trolley

ट्रैक्टर ने साइकिल सवार को कुचला, मौत

Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 19 Nov 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Teen dies after being hit by tractor-trolley
पिरान कलियर। गोबर से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मौके पर ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। वह घर का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

कलियर थाना क्षेत्र के गांव सोहलपुर निवासी राहुल (15) पुत्र राजेश सोमवार दोपहर खेत से साइकिल से घर जा रहा था। जैसे ही वह सोहलपुर-हद्दीपुर मार्ग पर पहुंचा तो सामने से आ रही गोबर से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर सड़क पर जा गिरा। ट्रैक्टर ट्रॉली उसे रौंदती हुई निकल गई। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि चालक ट्रैक्टर ट्रॉली छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। राहुल दो बहनों का इकलौता भाई था। सात साल पहले उसके माता-पिता की भी मौत हो गई थी। वह अपनी बहनों के साथ दादा के पास रह रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि करीब 20 दिन बाद मृतक की बड़ी बहन की शादी होने वाली थी। थाना प्रभारी संतोष सिंह कुंवर ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर आने के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed