फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Teen begging met Jammu and Kashmir

भीख मांगते मिले जम्मू-कश्मीर के किशोर

Sun, 14 Aug 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Sun, 14 Aug 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Teen begging met Jammu and Kashmir
कलियर में भीख मांगते मिले जम्मू एवं कश्मीर के तीन किशोर - फोटो : amarujala
कलियर में जम्मू एवं कश्मीर के रहने वाले तीन किशोर भीख मांगते मिले हैं। पुलिस ने उनसे भीख मंगवाने के आरोपी व्यक्ति को हिरासत में ले लिया है। खुफिया एजेंसी के अधिकारी तीनों किशोरों से पूछताछ कर रहे हैं। किशोर कुछ दिन पहले जम्मू-कश्मीर से भागकर आए थे। स्थानीय पुलिस ने जम्मू-कश्मीर पुलिस को इस संबंध में सूचित कर दिया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस की टीम एवं छात्रों के परिजन उन्हें लेने के लिए कलियर आ रहे हैं। 
विज्ञापन

कलियर पुलिस की मदद से खुफिया एजेंसी के अधिकारियों ने कलियर में भीख मांग रहे तीन किशोरों को पकड़ा है। साथ ही उस व्यक्ति को भी हिरासत में लिया है जो उनसे भीख मंगवाने का काम कर रहा था। कलियर थाना पुलिस ने बताया कि तीनों किशोर जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं। दो किशोर जम्मू एवं कश्मीर के हटली और तीसरा जनाखा घनसाल क्षेत्र का रहनेवाला है। तीनों किशोरों ने बताया कि वह एक मदरसे में पढ़ते हैं। छह अगस्त को तीनों एक स्थान पर चोरी-छिपे बीड़ी आदि पी रहे थे। मदरसे के एक व्यक्ति ने उन्हें देख लिया। इस बात से घबराकर तीनों रेलवे स्टेशन पहुंचे और रुड़की आने वाली एक ट्रेन में बैठ गए। यहां से वे कलियर आ गए। यहां पर गयासुद्दीन निवासी मुरादाबाद ने तीनों को पकड़ लिया और डरा धमकाकर उनसेे भीख मंगवाने लगा। चार-पांच दिन पहले उन्हें कलियर में एक मोबाइल मिला उसमें सिम आदि भी था। उस मोबाइल से एक किशोर ने अपने परिजनों से बातचीत की और बताया कि वह लोग कलियर में हैं। पुलिस ने बताया कि  किशोर के परिजनों ने मदरसे के प्रबंधक को यह बात बताई। प्रबंधक का एक परिचित बंदरजुड़ में रहता है। उसने उसे तीनों किशोरों के बारे में बताया। साथ ही देहरादून में एक  अधिकारी को भी यह बात बताई जिसके चलते तीनों किशोरों की कलियर में तलाश की गई। रविवार को दो किशोर एक स्थान पर मिल गए जबकि तीसरा किशोर गयासुद्दीन के साथ मिला। पुलिस और खुफिया एजेंसी के लोग तीनों किशोरों से बातचीत कर रहे हैं। किशोरों के परिजनों और जम्मू कश्मीर की पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है। 
विज्ञापन


...कहीं इसीलिए तो नहीं फैली अफवाह
कलियर क्षेत्र में तीन संदिग्धों के होने की बात पिछले एक सप्ताह से पुलिस और खुफिया विभाग की नींद उड़ाए हुए है। जम्मू कश्मीर के तीन किशोरों के मिलने से अब संभावना जताई जा रही है कि कहीं इन किशोरों को लेकर ही तो यह अफवाह नहीं फैली थी। हालांकि पुलिस अधिकारी इस संबंध में सीधे तौर पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed