फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Talented girls honored by giving a check

प्रतिभावान बालिकाओं को चेक प्रदान कर किया सम्मानित

Sat, 09 Oct 2021 08:48 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Talented girls honored by giving a check
रुड़की ढंडेरा स्थित गणपति बैंकट हॉल में छात्राओं को आर्थिक सहायता के चेक वितरित करते पूर्व राज्? - फोटो : ROORKEE
ढंढेरा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान बालिकाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व दर्जाधारी व भाजपा नेता ठाकुर संजय सिंह एवं सागर सिंधू महाराज ने किया। एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ठाकुर संजय सिंह ने कहा कि जो प्रतिभावान बालिकाएं आर्थिक स्थिति के चलते शिक्षा के क्षेत्र में आगे नहीं बढ़ पा रही हैं, उनका उत्साहवर्धन ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियां हमारे देश का भविष्य हैं। बेटियां शिक्षित होंगी तो निश्चित रूप से देश तरक्की की ओर बढ़ेगा। कहा कि सरकार बेटियों के हितों को लेकर गंभीर है। उन्होंने बताया कि उनकी ओर से एक सप्ताह में खानपुर विधानसभा क्षेत्र की 40 छात्राओं को आर्थिक सहायता के चेक वितरित किए जा चुके हैं। कार्यक्रम को सागर सिंधू महाराज, मंडल अध्यक्ष विकास पाल व महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण सिंह आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान लंढौरा मंडल के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कुल 23 छात्राओं को आर्थिक सहायता के रूप में चेक वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed