{"_id":"614777d48ebc3e227f7077d1","slug":"take-care-in-online-studies-do-not-harm-the-eyes-roorkee-news-drn390907473","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन कक्षाओं से सूख रहा बच्चों की आंख का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन कक्षाओं से सूख रहा बच्चों की आंख का पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की। लगातार ऑनलाइन कक्षाओं से बच्चों की आंख का पानी सूख रहा है। सिविल अस्पताल में आए दिन चार से पांच बच्चे आंखों की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। इनकी आंखों से पानी आने और दर्द की शिकायत सामने आ रही है। जांच के बाद डॉक्टरों का मानना है कि कोरोना काल में चल रही ऑनलाइन कक्षाओं के चलते बच्चों की आंखों का पानी सूखता जा रहा है। आने वाले समय में ये समस्या गंभीर बन सकती है। इसलिए बच्चों पर ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
करीब डेढ़ साल से कोरोना महामारी के चलते स्कूल बंद हैं। पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाओं की व्यवस्था की गई है। इस व्यवस्था के बाद बच्चों की पढ़ाई का नुकसान तो कम हो गया है, लेकिन स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगा है। ऑनलाइन कक्षाएं सबसे ज्यादा आंखों को प्रभावित कर रही हैं। लगातार ऑनलाइन कक्षाओं के लिए मोबाइल देखने से बच्चों की आंखों में दर्द, पानी आना और खुजली की शिकायतें बढ़ रही हैं। सिविल अस्पताल में आए दिन चार से पांच बच्चे आंखों की समस्या लेकर पहुंच रहे हैं।
सिविल अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ अनीता जौहरी कहती हैं कि कोरोना काल के बाद ऐसे बच्चों की संख्या बढ़ गई है, जिन्हें आंख से पानी आना, खुजली होना और आंखों में दर्द की शिकायत हैं। ये समस्याएं मुख्य रूप से मोबाइल, लैपटॉप और ज्यादा टीवी देखने से पैदा होती है। बच्चे ऑनलाइन कक्षाएं ले रहे हैं तो उनमें ये समस्याएं ज्यादा आ रही हैं। लगातार मोबाइल, लैपटॉप का इस्तेमाल करने से आंखों का पानी सूखने लगता है। इससे रेटिना के खराब होने का खतरा बना रहता है। कुछ सावधानियां बरतकर समस्या हल कर सकते हैं।
विज्ञापन
--
आंखों की रोशनी के लिए संतुलित आहार जरूरी
आंखों की रोशनी ठीक रखने के लिए संतुलित आहार बहुत जरूरी है। आहार में मौजूद कुछ पोषक तत्व जैसे विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, ओमेगा फैटी एसिड शरीर के साथ-साथ आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होते हैं। इसलिए गाजर, चुकंदर, आम, पपीता, खट्टे फल, हरी पत्तेदार सब्जियां, बादाम, अखरोट, अंडे और मछली आदि को बच्चों को नियमित खाने में दें।
--
ऐसे करें आंखों का बचाव
बच्चों को दिनभर में 20 से 40 मिनट से ज्यादा कंप्यूटर, लैपटॉप या मोबाइल न देखने दें।
ऑनलाइन कक्षा लेते समय कमरे में अच्छी रोशनी करके रखें ताकि आंखों पर कम जोर पड़े।
मोबाइल देखते हुए बच्चे स्क्रीन पर आंख गड़ाकर न बैठें और बार-बार पलक झपकाते रहें।
ऑनलाइन कक्षा के दौरान बीच में कुछ-कुछ देर का ब्रेक जरूर लें और आंख बंद करके बैठें।
छोटे बच्चों को ये समझाएं कि सिर्फ कक्षा के लिए मोबाइल लेना है, दिनभर उन्हें फोन ने दें।