फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Take a pledge to follow the principles of Lord Mahavir

क्षमावाणी पर्व पर भगवान महावीर के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प

Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Take a pledge to follow the principles of Lord Mahavir
रुड़की आदर्श नगर स्थित जैन धर्मशाला में आयोजित क्षमावाणी पर्व पर उपस्थित समाज के लोग। - फोटो : ROORKEE
रुड़की। क्षमावाणी पर्व पर आदर्श नगर स्थित श्रीश्री 1008 दिगंबर जैन मंदिर में कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। इस मौके पर मुख्य अतिथि मेयर गौरव गोयल ने कहा कि भगवान महावीर के सिद्धांतों के अनुसार हमें अपनी जीवन शैली को बेहतर बनाने के लिए दूसरों की सेवा करने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

क्षमावाणी पर्व की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि हमें दूसरों को क्षमा करना इस सर्वोच्च क्षमा का व्यवहारिक अनुप्रयोग है और यह अध्यात्मिक शुद्धि का भी मार्ग है। भगवान महावीर के अनुसार क्षमा अहिंसा का दूसरा नाम है, जो सभी को जियो और जीने दो का संदेश देता है। अध्यक्ष वीर अनिल कुमार जैन ने कहा कि क्षमावाणी पर्व पर हमें अहिंसा परमो धर्म का अनुसरण करते हुए सहनशीलता एवं दया का भाव अपने मन में रख समाज हित के लिए कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में 10 दिन तक उपवासपूर्वक साधना करने वाले 10 लोगों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीसी जैन, सुभाष चंद जैन, प्रदीप जैन, अवनीश कुमार जैन, मुकेश जैन, अमन जैन, गौरव जैन, अरिंजय जैन, सुनीता जैन, वीणा जैन, नीतू जैन, अंकुर जैन और मधु जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed