फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Superintending Engineer raids power stations

Roorkee News: बिजलीघरों पर अधीक्षण अभियंता का छापा

Sat, 27 Jun 2026 04:38 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 04:38 PM IST
विज्ञापन
Superintending Engineer raids power stations
बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही की मिल रही शिकायतों के बाद अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने देर रात मंडल के विभिन्न बिजलीघरों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पनियाला, छह नंबर बिजलीघर समेत कई उपकेंद्रों पर पहुंचकर शिकायत रजिस्टरों की जांच की और दर्ज शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता ने रात में उपभोक्ताओं से मिलने वाली शिकायतों पर कार्रवाई की गति को परखा। उन्होंने फेज उड़ने, तार टूटने, ट्रांसफार्मर खराब होने, शॉर्ट सर्किट और ओवरलोडिंग जैसी समस्याओं से जुड़ी शिकायतों के समाधान की जानकारी ली।
विज्ञापन

साथ ही शिकायत दर्ज होने और उसके निस्तारण में लगे समय का भी परीक्षण किया। मंडल में 35 से अधिक बिजलीघर हैं और रात के समय फॉल्ट संबंधी शिकायतें लगातार सामने आती रहती हैं। कई बार मामूली खराबी दूर करने में भी घंटों लगने से उपभोक्ताओं को लंबे समय तक बिजली कटौती झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच ऐसी शिकायतों को गंभीरता से लिया जा रहा है। अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर संबंधित कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। देर रात हुए इस निरीक्षण से बिजलीघरों में तैनात कर्मचारियों में हड़कंप की स्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed