फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   sultanpur robbery crooks caught by up police

सुल्तानपुर डकैती के बदमाश यूपी पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun, 20 Mar 2022 10:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 20 Mar 2022 10:21 PM IST
विज्ञापन
sultanpur robbery crooks caught by up police
सुल्तानपुर में चार घरों में डकैती की घटना का यूपी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। बदमाशों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि उन्होंने सुल्तानपुर और पथरी थाना क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम दिया था। अब लक्सर पुलिस बदमाशों को बी वारंट पर लक्सर लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन

सुल्तानपुर में चार मार्च को चार घरों में बदमाशों ने परिवारों को बंधक बनाकर डकैती की घटना को अंजाम दिया था। तभी से लक्सर पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी। इस बीच बदमाश मीरापुर थाना, मेरठ पुलिस के हत्थे चढ़ गए। मीरापुर पुलिस ने शनिवार को बदमाशों को गिरफ्तार कर मेरठ क्षेत्र में हुई डकैती की सात घटनाओं का खुलासा किया। इस दौरान पता चला कि बदमाशों ने सुल्तानपुर और पथरी थाना क्षेत्र में डकैती की घटना को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

मीरापुर पुलिस ने इसकी जानकारी लक्सर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि मीरापुर पुलिस ने सुल्तानपुर में डकैती की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों को पकड़ा है। सूचना पर सीओ बीएस चौहान और कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने मीरापुर पहुंचकर बदमाशों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पकड़े गए बदमाशों ने क्षेत्र में की गई डकैती को कबूल किया है। उन्होंने बताया कि बी वारंट पर बदमाशों को लक्सर लाकर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed