फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   'Sugarcane farming profitable with modern technology'

गन्ने की आधुनिक तकनीकी से खेती करना लाभदायक

Wed, 15 Sep 2021 10:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 15 Sep 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
'Sugarcane farming profitable with modern technology'
गन्ना विकास परिषद की ओर से आयोजित गन्ना चौपाल और किसान गोष्ठी में अधिकारियों ने किसानों को गन्ने की आधुनिक तकनीकी से खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। वक्ताओं के अनुसार, आधुनिक तकनीक से गन्ने की खेती से ही मुनाफा बढ़ सकता है। इस दौरान किसानों को समिति की ओर से चलने वाली बीमा योजनाओं की जानकारी भी दी गई।
विज्ञापन

बुधवार को नगला कोयल गांव में गन्ना चौपाल और किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को गन्ने की उन्नत खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गन्ना विकास निरीक्षक बीके चौधरी ने बताया कि वर्तमान में किसान गन्ने की आधुनिक तकनीक से खेती करके ही मुनाफा कमा सकते हैं। उन्होंने किसानों को गन्ने की नई प्रजाति 15023 के बारे में जानकारी दी। बताया कि इस प्रजाति में सामान्य से ज्यादा लाभ है। उन्होंने किसानों को पेड़ी प्रबंधन के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कहा कि किसानों को गन्ना समिति का सदस्य बनने से बहुत लाभ है। समिति के सदस्यों का तीन लाख रुपये का दुर्घटना बीमा भी कराया जाता है। दुर्भाग्य से खेती करते समय हादसे में मौत होने पर किसान के परिजनों को बीमा राशि मिलती है।
विज्ञापन

ओमवीर सैनी ने इफ्को कंपनी के नैनो यूरिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। गन्ना विकास निरीक्षक कार्तिक विश्वास ने गन्ना की फसल में लगने वाले रोग एवं कीट नियंत्रण के बारे में बताया। संगोष्ठी में गन्ना पर्यवेक्षक चौधरी नरेंद्र कुमार, सुनील सेमवाल, रमन कुमार, छोटेलाल, मुकेश कुमार एवं किसान रजनीश कुमार, ओमपाल, बृजेश कुमार, प्रमोद कुमार, नरेंद्र चौधरी, ललित कुमार, सुरेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed