{"_id":"56fc1a464f1c1b227ef0036c","slug":"students-sworn-of-swachh-bharat-abhiyan","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ भारत अभियान की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ भारत अभियान की शपथ ली
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Wed, 30 Mar 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
रुड़की हरिद्वार रोड स्थित कुंती नमन कालेज में स्वच्छता अभियान को लेकर शपथ लेती छात्र-छात्राएं।
विज्ञापन
रुड़की। कुंती नमन कालेज में स्वच्छता अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। इस दौरान निदेशक आरके जोशी एवं प्रशासनिक अधिकारी ईशा शर्मा ने कहा कि सफाई की शुरुआत हमें अपने घर से ही करनी होगी। इसीलिए कालेज से इस अभियान की शुरुआत की गई है।
उन्होंने कहा कि समाज स्वच्छ होगा तो देश शक्तिशाली और निरोगी बनेगा। इस दौरान छात्रों ने सफाई के क्रम को निरंतर बनाए रखने के लिए शपथ ली। इस मौके पर कनिका, सुशील, असमत, गौरव, अंकित, हिमांशु, सायमा, सोनाली, प्रशांत सैनी, सिमरन, अनमोल, अनुपम, पूजा, विक्की, पंकज, दिव्या, रूना साहिब, सोनिया, केशव, विजय, गरिमा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन