{"_id":"583dbfb04f1c1bc91fde64d1","slug":"students-beaten-in-bus-due-to-protesting-of-girls-student-teasing","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ के विरोध पर छात्र-छात्राओं से मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ के विरोध पर छात्र-छात्राओं से मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Tue, 29 Nov 2016 11:19 PM IST
विज्ञापन
छात्र कोतवाली का घेराव करते हुए
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़छाड़ का विरोध करने पर दबंग युवकों ने बस से जा रहे छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट की। बस के भीतर हुई मारपीट से रोडवेज बस स्टैंड से हड़कंप मच गया। जानकारी पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से एक युवक को पकड़ लिया है। जबकि अन्य युवक मौके से फरार हो गए। घटना के विरोध में छात्र-छात्राओं ने कोतवाली रुड़की पहुंचकर हंगामा काटा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
बिहारीगढ़ से प्रतिदिन करीब 20-30 छात्र-छात्राएं रुड़की आते हैं। शाम के समय यह छात्र-छात्राएं रोडवेज बस स्टैंड से बस में बैठकर चले जाते हैं। रोडवेज बस स्टैंड पर पिछले कुछ दिनों से आधा दर्जन के करीब युवक वहां एक दुकान पर आकर बैठ जाते थे। वहां बैठकर छात्राओं से छेड़छाड़ करते थे। सोमवार को छात्राओं ने इस बात का विरोध किया था। साथ ही रोडवेज बस स्टैंड पर इसकी शिकायत भी की थी। मंगलवार को यह छात्राएं प्रतिदिन की तरह करीब तीन बजे के लगभग रोडवेज बस स्टैंड पर पहुंचीं और बस में बैठ गई। इसी बीच वह छह-सात युवक बस के भीतर घुस आए और छात्राओं से फिर से छेड़छाड़ करने लगे। छात्राओं ने इस का विरोध किया।
साथ बैठे अन्य छात्रों ने भी विरोध किया। इस बात पर दबंग युवकों ने चाकू, बेल्ट, पंच आदि निकाल लिए। बस के भीतर ही उन्होंने छात्राओं और छात्रों के साथ मारपीट की। मारपीट के दौरान बस की खिड़की के शीशे भी टूट गए। इससे अफरा तफरी मच गई। मामले की जानकारी पाकर कोतवाली रुड़की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी युवक वहां भाग गए। पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया और उसे कोतवाली ले आई। इसके बाद छात्र-छात्राएं भी कोतवाली आ गए। उन्होंने कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। साथ ही आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोपी को छुड़वाने के लिए कुछ नेता भी वहां पहुंचे। उन्होंने पुलिस पर उसे छोड़ने का दबाव भी बनाया। लेकिन पुलिस ने उनकी एक न सुनी। एसआई कुंवर आर्य ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।