{"_id":"57d2e7464f1c1bb4613174a8","slug":"student-attacked-on-teacher-with-three-companion","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्र ने तीन साथियों के साथ क्लास टीचर को पीटा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्र ने तीन साथियों के साथ क्लास टीचर को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
Updated Fri, 09 Sep 2016 10:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कलियर थाना क्षेत्र के गांव इमलीखेड़ा में राजकीय इंटर कालेज में कक्षा 11 के छात्र ने अपने तीन साथियों के साथ मिलकर क्लास टीचर अरुण कुमार श्रीवास्तव के साथ मारपीट कर की। जिसके बाद टीचर ने छात्र व उसके साथियों के खिलाफ इमलीखेड़ा चौकी में तहरीर दी बाद में तहरीर वापस ले ली गई । कालेज की अनुशासन समिति में लिए गए फैसले के अनुसार छात्र को कालेज से निष्कासित कर दिया गया।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कक्षा 11 के क्लास टीचर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने तहरीर देकर बताया कि बृस्पतिवार को कालेज की एक छात्रा ने आरोपी 11वीं क्लास के छात्र के खिलाफ शिकायत की थी। छात्रा ने आरोप लगाया कि छात्र ने अश्लील हरकत करते हुए छेड़छाड़ की। छात्रा की शिकायत को संज्ञान में लेते हुए उन्होंने छात्र को डांट फटकार लगाई और आगे से ऐसी हरकत न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
आरोप है कि शुक्रवार को छात्र अपने तीन साथियों को बुलाकर पहले तो क्लास में ही अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगे उसके बाद क्लास से बाहर बुलाकर टीचर के साथ मारपीट की। मारपीट होते देख अन्य क्लासों के टीचर भी क्लास से बाहर आ गए। जिससे गाली देते हुए तीनों युवक फरार हो गए जबकि छात्र को पकड़ लिया गया और फिर पुलिस को सौंप दिया गया। बाद में कालेज की अनुशासन समिति की ओर से मामले को लेकर बैठक ली गई। जिसमें छात्र को निष्कासित करने का निर्णय लिया गया।साथ ही पुलिस को दी गई तहरीर वापस ले ली गई। प्रधानाचार्य आरपी अग्रवाल ने बताया कि पुलिस को दी गई तहरीर वापस ले ली गई है। साथ ही आरोपी छात्र को कालेज से निष्कासित कर दिया गया है।
विज्ञापन