{"_id":"5e6293fe8ebc3ec7547cfc37","slug":"strike-in-irrigation-department-defying-government-roorkee-news-drn3385117175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार पर जनरल ओबीसी की अनदेखी का लगाया आरोप, तेज होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार पर जनरल ओबीसी की अनदेखी का लगाया आरोप, तेज होगा आंदोलन
विज्ञापन
रुड़की। पदोन्नति में आरक्षण को खत्म करने का शासनादेश जारी करने की मांग को लेकर जनरल-ओबीसी कर्मचारियों ने उत्तराखंड जनरल ओबीसी इंप्लाइज एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को नहर किनारे स्थित सिंचाई विभाग की परिकल्प शाखा में धरना दिया। इस दौरान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। बैठक में आंदोलन को और तेज करने, अन्य संगठनों को आंदोलन में शामिल करने, मातृशक्ति को सम्मानित करने, हड़ताल से दूरी बनाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्णय लिया।
सिंचाई विभाग के कार्यालय परिसर में कर्मचारियों को संबोधित करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के रुड़की शाखा अध्यक्ष राजबल सिंह त्यागी ने कहा कि प्रदेश सरकार सामान्य और ओबीसी वर्ग के कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है, जो आने वाले दिनों में सरकार को भारी पड़ेगा। सरकार पर दबाव बनाने के लिए हम सभी को संगठित होना होगा। सरकार हमारे आंदोलन को कुचलने के लिए कई प्रयोग करेगी। लेकिन हमें डरने जरूरत नहीं है। सरकार 20 फीसदी कर्मचारियों का हित देखकर 80 फीसदी कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि आंदोलन को तेज करने के लिए शहर के अन्य सामाजिक संगठनों को शामिल किया जाएगा। जो मातृशक्ति (महिला कर्मचारी) आंदोलन में शामिल होंगी, उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जो कर्मचारी हड़ताल से दूरी बनाएंगेेेे, यूनियन उनसे सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को ऑफिसों से धरनास्थल पर लाने के लिए दो टीमों को गठन किया गया है। शुक्रवार को तेज हवा के साथ बारिश होने से कर्मचारियों केेेे कुछ परेशानी हुई, लेकिन उसके बाद भी कर्मचारियों का हौसला कम नहीं हुआ।
------------------------------------------
परेशान रहे फरियादी
जनरल-ओबीसी कर्मचारियों के हड़ताल में शामिल होने के कारण कई विभागों में सन्नाटा पसरा रहा। इस दौरान कई लोग ऑफिसों से बैरंग लौट गए। कई विभागों में खाली कुर्सियां ही नजर आईं। तहसील में काम प्रभावित रहा। पूर्ति विभाग के तीन निरीक्षकों के हड़ताल में शामिल होने से लोगों के राशनकार्ड अपग्रेडेशन का काम बाधित रहा।
विज्ञापन
--------------------------
ये कर्मचारी रहे शामिल
महक सिंह, प्रदीप कुमार प्रजापति, नवीन, जितेंद्र कुमार, अमित, वीर सिंह, वीपी पंवार, प्रदीप नेगी, संजय सेन, सुुभाष अग्रवाल, आशीष, योगेश, मुनेश, मोहम्मद आलम, शशिकांत, आलोक सैनी, निशांत मित्तल, उदय सिंह, अशोक कुमार, आशीष कुमार, प्रवीण सिंह, शहनवाज अहमद, बूलचंद सैनी, विपिन कुमार, सूरजमल, तरुण कुमार, विनय सैनी, आभा शर्मा, मीरा शर्मा, रुकसाना, संदीप सैनी, रोहित कुमार, संजय प्रसाद, डीपी हटवाल व अनिल डबराल आदि उपस्थित रहे।