{"_id":"57c716854f1c1b376e2cb273","slug":"stolen-power-energy-corporation-does-not","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऊर्जा निगम को नहीं दिखती चोरी की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऊर्जा निगम को नहीं दिखती चोरी की बिजली
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की/नारसन
Updated Wed, 31 Aug 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऊर्जा निगम के अधिकारियों और विजिलेंस टीम की ओर से आए दिन बिजली चोरी के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कनेक्शन काटने और जुर्माने लगाने के साथ आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। लेकिन नारसन चौकी में वर्षों से बिना कनेक्शन के बिजली जल रही है बावजूद इसके ऊर्जा निगम के अधिकारी जानकर भी अंजान बने हुए हैं।
झबरेड़ा थाने में लगभग दस वर्षों से बिना कनेक्शन के जल रही बिजली का मामला अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। उसके बाद पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर थाने में कनेक्शन कराया गया, लेकिन नारसन चौकी पर तैनात कर्मचारी और अधिकारी इससे बेपरवाह हैं। यहां आज भी बिना कनेक्शन के चोरी से बिजली जलाई जा रही है। यह स्थिति तब है जब नारसन चौकी के पास बिजली घर है। इस संबंध में चौकी इंचार्ज एनके बचकोटी का कहना है ‘मैं अभी हाल ही में स्थानांतरण होकर आया हूं। जल्द कनेक्शन लेने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी’।
पुलिसवालों से कई बार कनेक्शन लेने के लिए कहा गया है। लेकिन आज तक नहीं लिया गया। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को भी अवगत कराया है। जम्मल सिंह, अवर अभियंता, ऊर्जा निगम
विज्ञापन
नारसन पुलिस चौकी में वर्षों से बिजली कनेक्शन नहीं होने की बात सामने आई है। अधिनस्थों को कनेक्शन न लेने पर बिजली काटने और आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
अंकित जैन, अधिशासी अभियंता, ऊर्जा निगम