फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Stock of medicines worth lakhs burnt to ashes

दवाई फैक्टरी में लाखों की दवाइयों का स्टॉक जला

Sun, 01 Aug 2021 11:37 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 01 Aug 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Stock of medicines worth lakhs burnt to ashes
रुड़की दिल्ली रोड कर्नल एनक्लेब स्थित एक कंपनी में लगी आग से जली दवाईयां व सामान। - फोटो : ROORKEE
पिछले कुछ दिनों से बंद पड़ी दवा फैक्टरी में संदिग्ध हालात में आग लगने से लाखों की दवाएं जलकर राख हो गईं। दवाओं के साथ फर्नीचर और अन्य सामान भी जल गया। फैक्टरी मालिक की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। वहीं, फैक्टरी में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित दिल्ली रोड पर कर्नल एनक्लेव कॉलोनी में चानचक निवासी रामकुमार की आरके हर्बल्स नाम से आयुर्वेदिक दवा बनाने की फैक्टरी है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से फैक्टरी में दवा बनाने का काम बंद था और कोई कर्मचारी फैक्टरी नहीं आ रहा था। फैक्टरी में लाखों रुपये की दवाओं का स्टॉक रखा हुआ था। फैक्टरी मालिक रामकुमार के अनुसार, 30 जुलाई की शाम वह फैक्टरी बंद कर अपने गांव चानचक गए थे। 31 जुलाई की शाम को वह फैक्टरी पहुंचे और गेट खोलकर देखा तो होश उड़ गए। फैक्टरी में रखा दवाओं का स्टॉक जलकर राख हो गया था। फर्नीचर और अन्य सामान भी पूरी तरह से जला हुआ था। रामकुमार के अनुसार, फैक्टरी में आग से करीब 40 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। वहीं, फिलहाल आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। पीड़ित की ओर से मंगलौर कोतवाली में तहरीर दी गई है। उधर, कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed