फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Sticks on two sides, eight injured

दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, आठ घायल

Sat, 26 Dec 2020 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
Sticks on two sides, eight injured
भगवानपुर में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार कराने पहुं? - फोटो : ROORKEE
मसाई कलां में दो पक्षों में नाली से पानी की निकासी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान खूब लाठी-डंडे चले, जिसमें दोनों पक्षों के आठ लोग घायल हो गए। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर आई है, लेकिन समझौते के भी प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव मसाई कलां निवासी सेठराज और जितेंद्र कुमार के बीच शुक्रवार सुबह नाली से पानी की निकासी को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गालीगलौज के साथ जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट से आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। इस दौरान दोनों पक्षों के अमित कुमार, रामकुमार, विनोद, छोटे लाल, सुनीता ईसमवती, सेठराज और बबलू घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। दोनों पक्षों की ओर से पुलिस को तहरीर दी गई है। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि तहरीर आई है। दोनों पक्षों की ओर से फिलहाल समझौते के लिए वार्ता चल रही है। अगर समझौता नहीं हुआ तो पुलिस की ओर से आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed