{"_id":"620a6dbeb8ae747cda14f663","slug":"sticks-and-sticks-went-on-two-sides-stone-pelting-happened-fiercely-roorkee-news-drn404082832","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, जमकर हुआ पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, जमकर हुआ पथराव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वोट डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। साथ ही दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया। इससे गांव में भगदड़ मच गई। मारपीट में एक बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया। साथ ही माहौल खराब करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी।
सोमवार को क्षेत्र के ग्राम बालेकी यूसुफपुर में दो प्रत्याशियों के समर्थकों में अपने-अपने पक्ष में वोट करने को लेकर कहासुनी हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों में बीच बचाव करा दिया। इस पर दोनों अपने-अपने घर चले गए और परिजनों को जानकारी दी। बताया जा रहा है कि दोनों के परिजन लाठी-डंडे लेकर आए। उनमें मारपीट हो गई। इस बीच दोनों पक्षों की ओर से जमकर पथराव किया गया। पथराव से भगदड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और मामला शांत कराया। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। वहीं, हमले में दोनों पक्षों के गुलबहार, उस्मान, सलीम व एक नौ साल बच्चा समीर घायल हो गए। पुलिस ने घायलों का उपचार कराया। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।