फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   STF arrested two brothers for murder

किसान की हत्या में एसटीएफ ने दबोचे दो भाई

Sat, 30 Apr 2022 10:45 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
STF arrested two brothers for murder
चार माह पूर्व किसान की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या करने के आरोपी दो सगे भाईयों को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

खानपुर थाने के बालावाली गांव के किसान ऋषिपाल और कलसिया के प्रताप सिंह के परिवारों के बीच एक अंतरजातीय विवाह को लेकर रंजिश चल आ रही थी। 16 दिसंबर 2021 को एक पक्ष का किसान ऋषिपाल ट्रैक्टर लेकर रायसी जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए दूसरे पक्ष के लोगों ने ऋषिपाल पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी थी। मृतक के चचेरे भाई संदीप ने गांव के अरुण, सोनू, मोनू, कुंवरपाल और आकाश के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इनमें से पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दो सगे भाई सोनू और मोनू फरार चल रहे थे। दोनों की गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ को लगाया गया था। शनिवार को एसटीएफ ने दोनों को गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया। कोतवाली प्रभारी यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed