{"_id":"69a1e10043ed16e8bd000ef2","slug":"stepfather-accused-of-murdering-one-and-a-half-year-old-child-roorkee-news-c-5-1-drn1027-911315-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सौतेले पिता पर डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सौतेले पिता पर डेढ़ साल के मासूम की हत्या का आरोप
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मां ने अपने ही दूसरे पति और उसके रिश्तेदार पर डेढ़ साल के मासूम बेटे की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के बिझौली गांव के पास स्थित एक भट्ठे पर रहने वाली आस्मा ने बृहस्पतिवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी दूसरी शादी फैजान नाम के युवक से हुई थी। आस्मा का अपने पहले पति (सलमान) से एक डेढ़ साल का बेटा वाहीब था जो उसके साथ ही रहता था।
महिला का आरोप है कि उसका दूसरा पति फैजान उसके पहले बच्चे से नफरत करता था और उसे रास्ते से हटाना चाहता था। आस्मा ने बताया कि फैजान और उसका एक रिश्तेदार शोयब, मासूम वाहीब को 17 फरवरी को शाम करीब छह बजे दुकान ले जाने के बहाने अपने साथ ले गए थे।
विज्ञापन
जब वे लौटे तो बच्चा बेसुध था। जांच करने पर पता चला कि बच्चे की मौत हो चुकी थी। पीड़िता का आरोप है कि उसका दूसरा पति मेरे पहले बच्चे से नफरत करता था। इसी रंजिश के कारण उसने और उसके रिश्तेदार ने मिलकर मेरे बेटे को मार दिया। कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी फैजान और शोएब के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।